{"_id":"31e578f0-0672-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"pakistan-super-fight-from-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश से पाक का सुपर मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश से पाक का सुपर मुकाबला
पल्लेकल/एजेंसी
Updated Mon, 24 Sep 2012 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान मंगलवार को जब ट्वंटी-20 ग्रुप ‘डी’ के अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगा तो उसकी नजर सुपर-8 में जगह बनाने पर होगी। इस ग्रुप से न्यूजीलैंड पहले ही बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराने के कारण सुपर-8 में जगह पक्की कर चुका है। बांग्लादेश अगले दौर में तभी पहुंच सकता है जब वह पाकिस्तान पर बड़े अंतर की जीत दर्ज करे।
हालांकि ऐसा होना मुमकिन नहीं दिखता लेकिन पाकिस्तान का एक खराब दिन बांग्लादेश टीम को सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। 2009 का वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान का पलड़ा बांग्लादेश पर हमेशा भारी रहा है।
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक पांच मुकाबले हुए हैं और सभी में पाक टीम को जीत हासिल हुई है। पाक टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी धार नजर आ रही है। कप्तान मोहम्मद हफीज गेंद और बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि स्पिनर सईद अजमल की काट अभी तक कोई टीम नहीं ढूंढ पाई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, बांग्लादेश के पास सुपर-8 में जगह बनाने और अपना सम्मान हासिल करने का यह आखिरी मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही दोयम दर्जें की रही थी। इसके बावजूद, बांग्लादेश टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते है।
‘हमने सईद अजमल की स्पिन की काट के लिए पूर्व पाक स्पिनर सकलैन मुश्ताक की मदद ली है। हमें करो या मरो के इस मुकाबले में अपनी रणनीति को मैदान पर अमल लाना होगा। यदि हम अच्छा खेले तो पाकिस्तान को हराना नामुमकिन नहीं है।’
- मुशफिकुर रहीम, कप्तान, बांग्लादेश