फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan's oldest living cricketer Wazir Mohammad passed away in Birmingham at the age of 95 know career

Wazir Mohammad: पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वजीर मोहम्मद का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 13 Oct 2025 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 07:20 PM IST
सार

वजीर ने 1952 से 1959 के बीच 20 टेस्ट मैच खेले थे। वह 1952 में पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने वाली पाकिस्तानी टीम के सबसे बुजुर्ग जीवित सदस्य थे।

विज्ञापन
Pakistan's oldest living cricketer Wazir Mohammad passed away in Birmingham at the age of 95 know career
वजीर मोहम्मद - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वजीर मोहम्मद का सोमवार को बर्मिंघम में निधन हो गया है। वजीर ने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वजीर टेस्ट खिलाड़ी हनीफ, मुश्ताक और सादिक मोहम्मद के बड़े भाई थे। उन्होंने 1952 से 1959 के बीच 20 टेस्ट मैच खेले थे। वह 1952 में पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने वाली पाकिस्तानी टीम के सबसे बुजुर्ग जीवित सदस्य थे।
विज्ञापन


पीसीबी के सलाहकार के रूप में भी किया काम
प्रसिद्ध मोहम्मद बंधुओं के परिवार में सबसे बड़े वजीर ने संन्यास के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सलाहकार के रूप में भी काम किया। इसके बाद वे ब्रिटेन चले गए जहां उनका निधन हुआ। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान क्रिकेट में वजीर के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
विज्ञापन


अपने अन्य भाइयों की तरह कलात्मक बल्लेबाज वज़ीर ने पाकिस्तान की शुरुआती टेस्ट जीत में कुछ यादगार पारियां खेलीं। इसमें 1957-58 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेली गई 189 रनों की मैराथन पारी भी शामिल है, जिसने पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह 42 रन के साथ 1954 में ओवल टेस्ट जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान टीम के शीर्ष स्कोरर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed