{"_id":"5c06a952bdec22414d5507bb","slug":"pakistan-opener-mohammad-hafeez-to-retire-from-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद हफीज ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद हफीज ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
mohammad hafeez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम गंभीर के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि फिलहाल वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं। यह उनका टेस्ट करियर का आखिरी मैच होगा। इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
All rounder @MHafeez22 announces retirement from Test cricket. pic.twitter.com/W31Sb0a82S
— PCB Official (@TheRealPCB) December 4, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार खराब फॉर्म से जुझ रहे 38 वर्षीय सलामी बल्लेबाज हफीज ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है। मैं संन्यास की घोषणा कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की।'
बता दें कि 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद वह सात पारियों में केवल 66 रन ही बना पाए हैं। गौरतलब है कि हफीज ने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका आखिरी टेस्ट(55वां मैच) है। हफीज ने टेस्ट करियर में 10 शतक, एक दोहरा शतक, 12 अर्धशतकों की मदद से टेस्ट में 3644 रन बनाए हैं।