फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan minister fawad hussain slamming ms dhoni over former captain gloves controversy

धोनी विवाद में कूदे पाक मंत्री, बोले- क्रिकेट खेलने गए हैं महाभारत करने नहीं'

Fri, 07 Jun 2019 03:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 07 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
pakistan minister fawad hussain slamming ms dhoni over former captain gloves controversy
एमएस धोनी बलिदान बैज - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में बलिदान बैज क्या पहन लिए, इसे लेकर जमकर विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन


यहां तक कि आईसीसी ने भी इस पर विरोध जताया है। आईसीसी ने धोनी से इन दस्तानों का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया है।

इतना ही नहीं, इसको लेकर अब सियासी बयानबाजी भी होने लगी है। इस मामले में पाकिस्तान के विदेश मंत्री फवाद हुसैन ने धोनी पर तंज कसते हुए कहा कि वह क्रिकेट खेलने गए हैं महाभारत का युद्ध करने नहीं। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के आठवें व अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बलिदान बैज वाले दस्ताने पहनकर विकेटकीपिंग कर रहे थे, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में पाक विदेश मंत्री ने आईसीसी के निर्देश का समर्थन करते हुए धोनी पर तंज कसते हुए कहा, 'धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने के लिए गए हैं महाभारत के लिए नहीं। यह कैसा मूखर्तापूर्ण विवाद भारतीय मीडिया में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन ने आगे कहा, 'भारतीय मीडिया का एक वर्ग तो इसे लेकर ऐसा दीवाना हो रहा है, उन्हें युद्ध के लिए सीरिया, अफगानिस्तान और रवांडा भेज दिया जाना चाहिए।' इस ट्वीट के साथ चौधरी ने हैशटैग #Idiots का भी प्रयोग किया है। 
 

धोनी के दस्तानों पर हुए विवाद ने जमकर तूल पकड़ा है। इसके बाद से बड़ी संख्या में खिलाड़ी धोनी के समर्थन में उतर गए हैं। पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, सुशील कुमार और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने धोनी के फैसले का समर्थन किया है। भारतीय खिलाड़ियों का कहना है कि बलिदान बैज पहनना सम्मान की बात है और आईसीसी को इस तरह की सख्ती नहीं दिखानी चाहिए। 

वहीं, दूसरी तरफ इस विवाद पर पाकिस्तान के ही तारिक फतेह ने आपत्ति जताई है। फतेह ने कहा कि जब पाकिस्तानी टीम खेल के मैदान पर नमाज पढ़ती है तो आईसीसी को कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जब कोई खिलाड़ी अपने ग्लव्स पर एक निशान लगा लेता है, तो उनको इससे क्यों समस्या हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed