फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan May Ruled Of ICC World Cup 2019

तो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

Fri, 30 Sep 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan May Ruled Of ICC World Cup 2019
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा कर क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान टेस्ट में भी नंबर 1 टीम है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उसके सामने बहुत बड़ी दिक्कत आ खड़ी हुई है। इस शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए उसके पास एकमात्र रास्ता यही है कि वह अगली सीरीज में भी क्लीन स्वीप करे, जो मुश्किल तो है नामुमकिन नहीं।
विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं हो पाया तो पहली बार उसे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए क्वालीफाइंग दौर से गुजरना होगा। संभावना है कि पाकिस्तान को अगले वर्ल्ड कप के लिए एसोसिएट देशों को हराकर क्वालिफाई करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान को यदि 2019 में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में स्वत: क्वालिफाई करना है, तो उसे वेस्टइंडीज को 3-0 से हराना होगा यानी कि क्लीन स्वीप। ऐसा नहीं होने पर उसकी रैंकिंग में सुधार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वेस्टइंडीज की बात की जाए, तो अपना 8वां स्थान बरकरार रखने के लिए उसे पाक को सिर्फ क्लीन स्वीप से रोकना है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दोनों ही 50-50 ओवर के फॉर्मेट में लचर प्रदर्शन से जूझ रहे हैं।

30 सितंबर 2017 तक शीर्ष 8 में आने का है दबाव

Pakistan May Ruled Of ICC World Cup 2019
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही इस वनडे सीरीज में वर्ल्ड कप की टिकट भी दांव पर लगी हुई है। 1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाला पाकिस्तान चाहेगा कि वो 3-0 से सीरीज जीतकर वर्ल्ड कप में अपनी सीट पक्की कर ले तो वहीं 1975 और 1979 में वर्ल्ड चैंपियन रही वेस्टइंडीज टीम भी क्लीन स्वीप को रोकने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी।

अगले साल यानी 30 सितंबर 2017 को इंग्लैंड और टॉप रैंकिंग वाले 7 देश स्वत: ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगे। नीचे की 4 टीमों को अन्य एसोसिएट 6 देशों के साथ क्वालिफाइंग राउंड खेलना होगा, जहां से दो टीमों को वर्ल्ड कप में शामिल किया जाएगा।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अगले साल भी कैरेबियाई धरती पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। पाकिस्तान को 30 सितंबर 2017 से पहले ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़े देशों के साथ खेलना है। वहीं वेस्टइंडीज को भारत और इंग्लैंड जैसे दिग्गज टीमों का सामना करना है। दोनों के लिए यह चुनौती काफी कठिन रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed