{"_id":"62a6d062bee8972ecc7645aa","slug":"pakistan-imam-ul-haq-scored-seventh-consecutive-fifty-plus-score-in-odi-can-break-saeed-anwar-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs WI: पाकिस्तान के इमाम ने गेल-विलियम्सन को पछाड़ा, सईद अनवर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs WI: पाकिस्तान के इमाम ने गेल-विलियम्सन को पछाड़ा, सईद अनवर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे
Mon, 13 Jun 2022 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:49 PM IST
सार
पाकिस्तान के इमाल उल हक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 62 रन की पारी खेली और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वो सईद अनवर के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
इमाम उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भी उन्होंने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। वनडे क्रिकेट में उन्होंने लगातार सातवीं पारी में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल और केन विलियम्सन जैसे कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी सईद अनवर के विश्व रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं।
वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी सईद अनवर के नाम दर्ज है। अनवर ने 1987 में लगातार नौ पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। वहीं, इमाम सात पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं और सईद अनवर के रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं। इमाम अगली तीन पारियों में सईद अनवर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वहीं, अगली दो पारियों में उनके पास अनवर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका रहेगा।

इन दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं इमाम
वनडे में लगातार सातवीं पारी में अर्धशतक लगाने के साथ ही इमाम उल हक ने इस मामले में मार्क वॉ, गॉर्डन ग्रीनिड्गे, एंड्यू जॉन्स, मोहम्मद यूसुफ, क्रिस गेल, शाई होप, पॉल स्टर्लिंग, रॉस टेलर और केन विलियम्सन को पीछे छोड़ दिया है। अब अगली तीन पारियों में अर्धशतक लगाने पर इमाम सईद अनवर का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
वनडे में इमाम के नाम नौ शतक
26 साल के इमाम वनडे क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 52 मैच में 54.78 के औसत से 2520 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 83.36 का रहा है। उनकी सबसे बड़ी पारी 151 रन की रही है, जबकि उनके बल्ले से नौ शतक और 14 अर्धशतक निकल चुके हैं। 14 टेस्ट में भी उन्होंने 35.62 के औसत से 855 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक निकले हैं और 157 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर है।
तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 216 रन बनाकर आउट हो गई और यह मैच 53 रन के अंतर से हार गई।