फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket: Will Ahmed Shehzad be punished for speaking against Babar Azam? PCB preparing T20 World Cup

Pakistan Cricket: बाबर आजम के खिलाफ बोलने की अहमद शहजाद को मिलेगी सजा? पाकिस्तानी कप्तान और PCB ने की तैयारी

Sat, 22 Jun 2024 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Jun 2024 01:20 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम यूट्यूबर्स और पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, जिन्होंने उन पर मौजूदा टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के अभियान के दौरान देश से धोखेबाजी और जानबूझकर हारने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Pakistan Cricket: Will Ahmed Shehzad be punished for speaking against Babar Azam? PCB preparing T20 World Cup
बाबर आजम और अहमद शहजाद - फोटो : PCB/Twitter

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से जमकर बवाल हो रहा है। कभी टीम के खिलाड़ी फैंस से झगड़ा करते हुए पाए जाते हैं तो कभी टीम के पूर्व खिलाड़ी मौजूदा सदस्यों पर निशाना साधते हुए दिखते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान अहमद शहजाद ने कप्तान बाबर आजम के खिलाफ खूब बयान दिए। उन्होंने तो बाबर को 'सोशल मीडिया का किंग' और 'नकली किंग' कहकर भी बुलाया था। सिर्फ शहजाद ने ही नहीं, कई अन्य पाकिस्तानी यूट्यूबर्स ने भी बाबर की जमकर आलोचना की थी। अब कप्तान बाबर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इन सभी के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की तैयारी में बाबर

Pakistan Cricket: Will Ahmed Shehzad be punished for speaking against Babar Azam? PCB preparing T20 World Cup
अहमद शहजाद और बाबर आजम - फोटो : ICC/PCB
जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम यूट्यूबर्स और पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, जिन्होंने उन पर मौजूदा टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के अभियान के दौरान देश की जनता से धोखेबाजी और जानबूझकर हारने का आरोप लगाया था। सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि पाकिस्तान के अभियान के दौरान, बाबर को निशाना बनाने के लिए एक सोशल मीडिया अभियान का इस्तेमाल किया गया था। इससे वह बेहद निराश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Cricket: Will Ahmed Shehzad be punished for speaking against Babar Azam? PCB preparing T20 World Cup
अहमद शहजाद और बाबर आजम - फोटो : ICC
यह भी बताया गया कि यूट्यूबर्स और पूर्व क्रिकेटरों द्वारा दिए गए बयानों से संबंधित सबूत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी विभाग द्वारा एकत्रित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी और अधिकारी बुधवार तड़के निजी एयरलाइन की उड़ान से लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वापसी करने वाले खिलाड़ियों में नसीम शाह, उस्मान खान और सीनियर मैनेजर वहाब रियाज शामिल हैं। हालांकि, 15 सदस्यीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बाद अमेरिका में अपने ठहरने को बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन

Pakistan Cricket: Will Ahmed Shehzad be punished for speaking against Babar Azam? PCB preparing T20 World Cup
बाबर आजम और अहमद शहजाद - फोटो : PCB/Babar Azam Twitter
बाबर के साथ इमाद वसीम, हारिस रऊफ, शादाब खान और आजम खान के शनिवार को रवाना होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर बाबर के पूर्व साथी रहे अहमद शहजाद पाकिस्तान के कप्तान की तब से आलोचना कर रहे हैं जब से टीम टी 20 विश्व कप से बाहर हो गई थी। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में खेलने के बाद, पाकिस्तान की टीम इस साल ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान ने रविवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड पर तीन विकेट की जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में थी और इस ग्रुप से भारत और अमेरिका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया था।

Pakistan Cricket: Will Ahmed Shehzad be punished for speaking against Babar Azam? PCB preparing T20 World Cup
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
पाकिस्तान के बाहर होने के बाद हेड कोच गैरी कर्स्टन ने टीम को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने कर्स्टन के हवाले से कहा, 'पाकिस्तान की टीम में कोई एकता नहीं है। वे इसे एक टीम कहते हैं, लेकिन यह एक टीम नहीं है। खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन नहीं कर रहे हैं। हर कोई अलग-अलग है। मैंने कई टीमों के साथ काम किया है, लेकिन मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी।' कर्स्टन ने खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर पर नाराजगी जताई थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने यह भी कहा कि कौशल स्तर के मामले में टीम बाकी दुनिया की तुलना में काफी पीछे है। पाकिस्तान की अगली सीमित ओवरों की सीरीज नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। मेन इन ग्रीन तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जो चार नवंबर को शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed