फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Najam Sethi gave a statement on India vs Pakistan cricket after became pcb chairman

Pakistan Cricket: पीसीबी के चेयरमैन बनते ही नजम सेठी ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया बयान, बोले- सरकार करे फैसला

Thu, 22 Dec 2022 09:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Dec 2022 09:31 PM IST
सार

भारत ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। उस साल 26 नवंबर को मुंबई आतंकवादी हमले के बाद 2009 की शुरुआत में निर्धारित द्विपक्षीय सीरीज को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Najam Sethi gave a statement on India vs Pakistan cricket after became pcb chairman
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा की जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चेयरमैन बने नजम सेठी ने पहले ही दिन भारत के खिलाफ क्रिकेट मैचों को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने गुरुवार (22 दिसंबर) को स्पष्ट किया कि भारत के साथ क्रिकेट संबंधों के मामले में वह सरकार की सलाह पर काम करेंगे। रमीज राजा को पीसीबी प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद सेठी को बुधवार को अगले चार महीनों के लिए देश में खेल के मामलों को चलाने के लिए 14 सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


नजम सेठी ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा, "जब पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय और अन्य क्रिकेट संबंधों की बात आती है तो दोनों देशों की सरकारों से परामर्श किया जाना चाहिए।" भारत ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। उस साल 26 नवंबर को मुंबई आतंकवादी हमले के बाद 2009 की शुरुआत में निर्धारित द्विपक्षीय सीरीज को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम ने 2012 में छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की यात्रा की थी, लेकिन पिछले 10 सालों में कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं हुआ है। दोनों टीमों ने विभिन्न आईसीसी और एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने इसके बदले नजम सेठी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति का गठन किया है जो अगले चार महीने देश में क्रिकेट का संचालन करेगी। पाकिस्तान सरकार का यह फैसला हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद लिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसे कैबिनट में मंजूर कराया जाएगा, हालांकि यह महज एक औपचारिकता है।


शाहबाज ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संरक्षक हैं। पहले से ही चर्चा थी कि शाहबाज नए चेयरमैन के रूप में सेठी को नियुक्त कर सकते हैं। रमीज राजा पीसीबी चेयरमैन पद पर 15 महीने रहे। उनकी नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed