फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket board to seek clarity from ICC on India's refusal to send team for Champions Trophy

Champions Trophy: भारत के फैसले को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा पीसीबी, हाइब्रिड मॉडल पर सामने आई जानकारी

Mon, 11 Nov 2024 06:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

आईसीसी ने पीसीबी को बताया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान में अपनी टीम नहीं भेजेगा।

विज्ञापन
Pakistan Cricket board to seek clarity from ICC on India's refusal to send team for Champions Trophy
जय शाह-पीसीबी - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा। आईसीसी ने हाल ही में पीसीबी को इस बात की सूचना दी थी कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। आईसीसी ने हालांकि हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को लेकर कुछ नहीं कहा था।
विज्ञापन

भारत ने टीम भेजने से किया था इनकार 
आईसीसी ने पीसीबी को बताया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान में अपनी टीम नहीं भेजेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, 'अब तक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर कराने की कोई चर्चा नहीं चली है।' मालूम हो कि ऐसी खबरें है कि बीसीसीआई आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत कराने की मांग कर सकता है जिसमें भारत के मुकाबले यूएई या श्रीलंका में कराए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल की मांग कर सकता है बीसीसीआई 
पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल के तहत हुआ था और भारत ने फाइनल सहित अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे, जबकि अन्य टीमों के मैच पाकिस्तान में हुए थे। ऐसी चर्चा है कि दुबई शहर चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मुकाबलों की मेजबानी कर सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी में होना है। 
विज्ञापन

सूत्र ने कहा, पीसीबी अपने कानूनी सलाहकारों से बात करके आईसीसी को ई-मेल भेजेगा जिसमें भारत के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। फिलहाल पीसीबी द्वारा पूरी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। अगले कदम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। हां, जरूरत पड़ने पर सलाह और निर्देश के लिए पीसीबी सरकार के साथ संपर्क में रहेगी।  

सरकार से दिशानिर्देश का इंतजार कर रहा पीसीबी
सूत्र ने कहा कि पीसीबी भारत के संबंध में सरकार से नीतिगत दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहा है, जिसका हवाला देकर भारत के भाग लेने से इनकार करने के बारे में आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर पाकिस्तान सरकार भारत के साथ क्रिकेट संबंधों पर सख्त कदम उठाने का फैसला करती है तो आईसीसी के लिए कानूनी निहितार्थ हो सकते हैं। सूत्र ने कहा, व्यावसायिक साझेदारों की ओर से कानूनी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं क्योंकि आईसीसी ने प्रसारकों और प्रायोजकों से कहा है कि सभी शीर्ष क्रिकेट खेलने वाले देश टूर्नामेंटों में भाग लेंगे।

भारत ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है। दोनों टीमों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली जा रही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed