{"_id":"660934c1a4264c6c1509f1ad","slug":"pakistan-cricket-board-to-appoint-foreign-coach-for-test-and-white-ball-formats-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCB: पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए यह काम करेगा बोर्ड, मंगाए गए आवेदन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए यह काम करेगा बोर्ड, मंगाए गए आवेदन
Sun, 31 Mar 2024 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 31 Mar 2024 03:33 PM IST
सार
टीम को पिछले साल भारत हुए वनडे विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा था और पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में भी प्रवेश नहीं कर सकी थी। हाल के वर्षों में यह पहला मौका है जब पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम नए कोच की तलाश में है
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम को पिछले साल भारत हुए वनडे विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा था और पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में भी प्रवेश नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। पाकिस्तान ने इसके लिए टेस्ट और सीमित ओवर के प्रारूपों के लिए अलग-अलग विदेशी कोच नियुक्त करना का फैसला किया है।
पीसीबी ने मंगाए आवेदन
माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कस्टर्न इन पदों के लिए प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। पीसीबी ने इसके लिए आधिकारिक रूप से विज्ञापन दिया है और इन पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। विदेशी कोच बनने की रुचि रखने वाले उम्मीदवार को 15 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन करना होगा। उपयुक्त उम्मीदवार को घरेलू, इंटरनेशनल या फ्रेंचाइजी टीम के लिए कम से कम पांच साल तक कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को कम से कम दो टीम की कोचिंग करने का अनुभव होना चाहिए। इसमें कहा गया है कि जिस उम्मीदवार को ज्यादा अनुभव होगा उसकी दावेदारी पुख्ता होगी और उस उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
गिलेस्पी-कस्टर्न दौड़ में सबसे आगे
न्यूजी एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीसीबी सूत्रों ने बताया कि भले ही विज्ञापन के जरिये आवेदन मंगाए गए हैं, लेकिन बोर्ड कस्टर्न और गिलेस्पी के साथ इस बारे में बात कर रहा है कि यह दोनों दिग्गज इस भूमिका के इच्छुक है या नहीं। बोर्ड का मानना है कि अगर कस्टर्न और गिलेस्पी इसके लिए राजी हो जाते हैं तो पीसीबी लंबी अवधि के लिए इन दोनों को यह भूमिका देगा। कस्टर्न भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं और उनके कार्यकाल के दौरान ही टीम ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। पीसीबी कस्टर्न को सफेद गेंद, जबकि गिलेस्पी को टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाना चाहता है।
विज्ञापन
नकवी ने बोर्ड ऑफ गवनर्स को दी जानकारी
सूत्रों ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस बात की जानकारी बोर्ड ऑफ गवनर्स को दे दी है। सूत्र ने कहा, 'उन्होंने विज्ञापन दिया है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि जो भी कोच नियुक्त हो उसका एक सही करार हो और उनका कार्यकाल सही रहे।' हाल के वर्षों में यह पहला मौका है जब पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया है। जका असरफ और नजम सेठी के कार्यकाल में बिना विज्ञापन के कोच नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा रमीज राजा ने भी बिना विज्ञापन दिए विदेशी सलाहकार की नियुक्ति की थी।