फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket board threatens to skip T20 World Cup if India doesn't visit Pakistan for Asia Cup

PCB की धमकी, अगर भारत एशिया कप में नहीं आया तो अगले साल हम भी नहीं खेलेंगे टी-20 विश्वकप

Sun, 26 Jan 2020 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Jan 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistan cricket board threatens to skip T20 World Cup if India doesn't visit Pakistan for Asia Cup
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने शनिवार को कहा है कि अगर भारत सितंबर में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो पाकिस्तान भी 2021 में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में भाग लेने से इनकार कर देगा। वसीम ने साथ ही उन खबरों को खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था कि पाकिस्तान ने टी-20 एशिया कप के अपने आयोजन के अधिकार बांग्लादेश के लिए छोड़ने का फैसला किया है और ऐसा उसने बांग्लादेश क्रिकेट बोूर्ड (बीसीबी) को पाकिस्तान दौरे के लिए राजी करने के एवज में किया है।  

विज्ञापन


वसीम ने कहा, ‘आयोजन स्थल बदलना पीसीबी या आईसीसी का विशेषाधिकार नहीं है क्योंकि इस पर कोई फैसला एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) ही ले सकती है।’ खान ने हालांकि माना कि भारत के साथ तनाव के कारण पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी के लिए दो स्थानों पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन

2008 से नहीं किया है टीम इंडिया ने पाक का दौरा 

Pakistan cricket board threatens to skip T20 World Cup if India doesn't visit Pakistan for Asia Cup
ind vs pak

भारत ने 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है जबकि उसने राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों के कारण 2007 से पाकिस्तान के साथ पूर्ण द्विपक्षीय द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। पाकिस्तान ने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए 2012 में भारत का दौरा किया था। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि एशिया कप की मेजबानी में पाकिस्तान के लिए मुख्य बाधा यह होगी कि क्या भारत सुरक्षा कारणों से यहां खेलने के लिए सहमत होगा। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने कहा, ‘अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो हम भी 2021 में वहां होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed