{"_id":"5fa7d2a1d83a3a6fc0784b90","slug":"pakistan-cricket-board-fines-sarfaraz-ahmed-for-using-abusing-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानी से हाथ होने के बाद गाली गलौज करने लगे सरफराज खान, पीसीबी ने ठोका जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तानी से हाथ होने के बाद गाली गलौज करने लगे सरफराज खान, पीसीबी ने ठोका जुर्माना
Sun, 08 Nov 2020 04:42 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 08 Nov 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद पर कायदे-आजम ट्रॉफी मैच के दौरान 'अनुचित भाषा' का उपयोग करने पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान की इस घरेलू प्रतियोगिता में सिंध प्रथम एकादश की कप्तानी कर रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शनिवार को मैच के दौरान अनुचित भाषा के उपयोग करने का जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, 'सरफराज ने दिन के खेल के दौरान अंपायर के फैसले के खिलाफ बार-बार अनुचित टिप्पणी की।' विज्ञप्ति के मुताबिक 33 साल के इस खिलाड़ी के खिलाफ मैदानी अंपायरों ने शिकायत की जिसके बाद उन पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगा।
विज्ञापन