फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan beat England by 31 runs in 1st T-20I at Nottingham Shaheen Shah Afridi player of the match

ENG vs PAK: बाबर-शाहीन के आगे लिविंगस्टोन का तूफानी शतक बेकार, पाकिस्तान ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को हराया

Sat, 17 Jul 2021 08:26 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 17 Jul 2021 08:26 AM IST
सार

पाकिस्तान ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 31 रनों से हरा दिया। मेहमान टीम को मैच जिताने में बाबर आजम और शहीन शाह अफरीदी का खासा योगदान रहा। उधर लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड को मैच जिताने में पूरी ताकत झोंक दी लेकिन उनकी शतकीय पारी बेकार गई। 

विज्ञापन
Pakistan beat England by 31 runs in 1st T-20I at Nottingham Shaheen Shah Afridi player of the match
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 6 विकेट पर 232 रन बनाए। मेहमान टीम को मैच जिताने में कप्तान बाबर और स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन इंग्लैंड के शतकवीर बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन पर भारी पड़ा। शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गर्ई। 

विज्ञापन


ट्रेंट ब्रिज के नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने धुआंधार बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 150 रन जोड़े। मोहम्मद रिजवान 63 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बाबर आजम में कप्तानी पारी खेलते हुए 85 रन बनाए। 
विज्ञापन


इसके बाद मध्यक्रम में शाकिब मकसूद 19, फखर जमां 26 और मोहम्मद हफीज ने 24 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। जिनकी वजह से पाकिस्तान ने निर्धारित 20 20 ओवर में 6 विकेट पर 232 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 2 विकेट टॉम करन ने लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 12 रनों पर गिर गया। पारी की शुरुआत करने आए डेविड मलान 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके और 11 रन बनाकर चलते बने। 

मोइन अली से इस मुकाबले में बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वह 1 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड की पारी में जब विकेटों का पतझड़ लगा था तो ऐसे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लियम लिविंगस्टोन ने एक छोर पर टिककर कातिलाना बल्लेबाजी जारी रखी। 

इस दौरान उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की धजिज्यां उड़ा दीं। एक समय ऐसा लगा कि लिविंगस्टोन इंग्लैंड की नैया पार कर देंगे। उन्होंने आक्रामक तेवर दिखाते हुए 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान लिविंगस्टोन ने 6 चौके और 9 छक्के लगाए। 


लेकिन दूसरे छोर पर उनका किसी ने साथ नहीं दिया। मॉर्गन 16, ग्रेगोरी 10 और डेविड विली 16 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में ऑल आउट होकर 201 रन बना पाई। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले शाहीन शाह अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed