फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan beat australia.

बाबर के पंजे में फंसा ऑस्ट्रेलिया, पाक के हाथों हारा

Mon, 27 Oct 2014 11:01 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
pakistan beat australia.

जुल्फिकार बाबर ने पांच और पहला मैच खेल रहे यासिर शाह ने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 221 रन से जीत दिला दी।

विज्ञापन


438 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम मैच के पांचवें दिन टी ब्रेक के कुछ देर बाद दूसरी पारी में 216 रन बनाकर सिमट गई।

कप्तान मिस्बाह उल हक की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के पास अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 20 साल बाद जीत हासिल करने का भी बढ़िया मौका आ गया है।
विज्ञापन


आखिरी बार पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया पर 1994 में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल हुई थी। पिछले 14 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की एशिया में यह नौवीं हार है जिसमें अकेले भारत से उसे 2008 के बाद आठ मैचों में हार मिली है जबकि एक मैच में श्रीलंका ने उसे हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में ऑस्ट्रेलिया की हार चौथे दिन ही लगभग निश्चित हो गई थी जब उसके चार विकेट मात्र 59 रन पर गिर गए थे।

हालांकि आखिरी दिन स्टीवन स्मिथ और मिचेल जॉनसन ने आठवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान का इंतजार कुछ बढ़ाया लेकिन दोनों ही पहला मैच खेल रहे यासिर शाह की फिरकी में फंस गए।

जॉनसन ने सर्वाधिक 61 रन का योगदान किया जबकि स्मिथ ने 55 रन की पारी खेली। बाबर ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 74 रन देकर पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed