PAK vs WI: विकेटकीपर निकोलस पूरन ने गेंदबाजी में बरपाया कहर, पाकिस्तानी बल्लेबाज चारों खाने चित्त, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर निकोलस पूरन ने अपने बल्ले से नहीं बल्कि गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी स्पिन गेंदों से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को नचाया और चार विकेट झटक लिए।
विस्तार
मैच में टॉस जीतकर पूरन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तानी ओपनर फखर जमां और इमाम उल हक ने बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट की तलाश थी। कप्तान पूरन आमतौर पर विकेटकीपिंग करते हैं, लेकिन शाई होप इस मैच में कीपिंग कर रहे थे। पूरन पार्टटाइम गेंदबाज के तौर पर आए। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर फखर जमां (35 रन) को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई।
First international wicket for West Indies skipper Nicholas Pooran ☝️
End of a fine opening stand ⚡#PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/ltXA9PZ9ePविज्ञापन विज्ञापन— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 12, 2022
अगले ही ओवर में बाबर आजम को हेडेन वॉल्श ने आउट कर दिया। इसके बाद 23वें ओवर में पूरन ने इमाम उल हक को आउट कर विंडीज को तीसरी सफलता दिलाई। इमाम 62 रन बनाकर शाई होप को कैच थमा बैठे। पूरन ने उसी ओवर में मोहम्मद हारिस को आउट कर दिया। हारिस खाता खोले बगैर अकील हुसैन को कैच थमा बैठे। पूरन को चौथी सफलता मोहम्मद रिजवान के रूप में मिला। 25वें ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने विकेटकीपर शाई होप को कैच थमा दिया। रिजवान ने 21 गेंद पर 11 रन बनाए।
Imam-ul-Haq's scores this series:
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 12, 2022
65, 72, 62
He is dismissed after another stellar contribution 💫#PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/XxwLdDyzxs
पाकिस्तान की टीम 48 ओवर में नौ विकेट पर 269 रन बनाए। खराब रोशनी के कारण मैच को 48 ओवर का कर दिया गया। 117 रन पर पांच विकेट गिर जाने के बाद शादाब खान ने टीम को संभाला। उन्होंने 78 गेंद पर 86 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। खुशदिल शाह ने 43 गेंद पर 34 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए पूरन ने 10 ओवर में 48 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा कीमो पॉल ने दो विकेट लिए। हेडेन वॉल्श और अकील हुसैन को एक-एक सफलता मिली।