फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs WI: List of Records created afer Pakistan defeated West Indies In 3rd T20I

PAK vs WI: पाकिस्तान का दिखा दबदबा, बाबर-रिजवान की मदद से वेस्टइंडीज को आखिरी मैच में रौंदा, बनाए ढेरों रिकॉर्ड

Fri, 17 Dec 2021 12:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Dec 2021 12:58 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। कराची में खेले गए आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 208 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन
PAK vs WI: List of Records created afer Pakistan defeated West Indies In 3rd T20I
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। कराची में खेले गए आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 208 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से मैच अपने नाम किया। मेजबान टीम की तरफ से एक बार फिर से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 91 गेंदों में 158 रनों की साझेदारी की। पाकिस्तान ने अपनी एकतरफा जीत के साथ ही ढेरों रिकॉर्ड भी बनाए।

विज्ञापन


मोहम्मद रिजवान एक कैलेंडर वर्ष में टी-20 में 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। 

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन

  • 2036: मोहम्मद रिजवान (2021*)
  • 1779: बाबर आजम (2021*)
  • 1665: क्रिस गेल (2015)
  • 1614: विराट कोहली (2016)
  • 1607: बाबर आजम (2019)
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 208 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और सात विकेट से मैच को जीता। यह पाकिस्तान में किसी टीम का सर्वाधिक टी-20 टीम स्कोर है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में सर्वाधिक टी-20 स्कोर 
  • 208: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची (2021*)
  • 207: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, कराची (2021*)
  • 205" पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची (2018)
  • 203: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: कराची (2008)
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से सर्वोच्च सफल लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड भी बनाया। भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 208 रन बनाए थे और पाकिस्तान ने गुरुवार को कराची में उस स्कोर की बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ सफलतापूर्वक बड़े लक्ष्य का पीछा 
  • 208: पाकिस्तान, कराची (2021*)
  • 208: भारत, हैदराबाद (2019)
  • 206: दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2007)
  • 182: भारत, चेन्नई (2018)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed