फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SL Dream11 Prediction World Cup Pakistan vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players

PAK vs SL Playing 11: पाकिस्तान पर जीत से वापसी करना चाहेगा श्रीलंका, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Tue, 10 Oct 2023 08:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 08:36 AM IST
सार

पाकिस्तानी टीम 10 दिन से यहीं पर है और दो अभ्यास मैच भी खेल चुकी है लिहाजा उसे हालात का बखूबी पता है। इसके बावजूद डच गेंदबाजों ने पहले मैच में उसे परेशान किया। एक समय उसके तीन विकेट 38 रन पर गिर गए थे जिसके बाद मोहम्मद रिजवान और सउद शकील ने पारी को संभाला।

विज्ञापन
PAK vs SL Dream11 Prediction World Cup Pakistan vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीदरलैंड के खिलाफ जीत भले ही शानदार नहीं रही हो लेकिन निरंतरता तलाश रही पाकिस्तान की टीम मंगलवार को विश्वकप के मैच में खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंका के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी। नीदरलैंड जैसी एसोसिएट टीम के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया। ऐसे में उसे श्रीलंका के खिलाफ सावधान रहना होगा जिसके पास धुरंधर स्पिनर हैं। आम तौर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज स्पिन को बखूबी खेलते हैं लेकिन बाबर आजम एंड कंपनी को महीश तीक्ष्णा और दुनिथ वेलालागे को हल्के में लेने से बचना होगा। दोनों ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में 102 रन लुटाए। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम 10 दिन से यहीं पर है और दो अभ्यास मैच भी खेल चुकी है लिहाजा उसे हालात का बखूबी पता है। इसके बावजूद डच गेंदबाजों ने पहले मैच में उसे परेशान किया। एक समय उसके तीन विकेट 38 रन पर गिर गए थे जिसके बाद मोहम्मद रिजवान और सउद शकील ने पारी को संभाला। मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने भी उपयोगी पारियां खेली। श्रीलंका जैसी कमोवेश मजबूत टीम के खिलाफ पाकिस्तान यह कोताही नहीं बरत सकता। पाकिस्तान के लिए राहत की बात शकील का फॉर्म रही। रिजवान और शकील ने मिलकर जिस तरह टीम को संकट से निकाला, वह काबिले-तारीफ है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम एशिया कप के बाद यहां आई है और यहां अच्छा खेलने से उनके पास अपने देश में रातोंरात हीरो बनने का मौका है और उनके लिए यह सबसे बड़ी प्रेरणा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीक्ष्णा की फिटनेस रहेगी अहम
दूसरी ओर 1996 चैंपियन श्रीलंका टीम को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने रनों का अंबार लगाकर हराया। श्रीलंका के लिए अच्छी बात यह है कि आईपीएल खेलने के कारण उसके खिलाड़ी भारत में खेलने के अभ्यस्त हैं। श्रीलंका को अपने स्पिनर महीश तीक्ष्णा की फिटनेस पर निगाह रखनी होगी, जो पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले। तीक्ष्णा की मांसपेशियों में एशिया कप के दौरान खिंचाव आ गया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तानः
फखर जमान/अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

श्रीलंकाः कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज/दिलशान मधुशंका, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

टीमें :
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।


श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, कुसाल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका और दुशान हेमंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed