फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SL T20 Asia Cup 2022 Super 4 Captain Babar Azam Reacts on Umpire Signals after Rizwan DRS Review Appeal

PAK vs SL Video: रिव्यू लेने के चक्कर में भिड़ गए बाबर और रिजवान, बाबर आजम बोले- कप्तान तो मैं हूं

Sat, 10 Sep 2022 01:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 01:00 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और रिजवान अच्छे दोस्त हैं, लेकिन रिव्यू लेने के चक्कर में दोनों आपस में उलझ गए। बाबर ने मैदान में ही रिजवान को इशारा करते हुए कहा कि कप्तान मैं हूं, आप मुझसे पूछे बिना रिव्यू कैसे ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
PAK vs SL T20 Asia Cup 2022 Super 4 Captain Babar Azam Reacts on Umpire Signals after Rizwan DRS Review Appeal
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन इस टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। पहले ही मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वापसी करते हुए इस टीम ने हॉन्गकॉन्ग को हराया। सुपर चार के पहले मैच में भारत को हराकर पिछली हार का बदला भी लिया, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ यह टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी। आखिरी ओवर में नसीम शाह ने दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


सुपर चार के आखिरी मुकाबले में भी पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान पर गुस्सा भी हो गए। बाबर ने रिजवान को डांटते हुए यहां तक कह दिया कि कप्तान मैं हूं। हालांकि, दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी है और रिजवान ने इस बात का बुरा नहीं लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
पाकिस्तान की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 19.1 ओवर में 121 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके जवाब में श्रीलंका ने अच्छा खेल दिखाया और 16वें ओवर में जीत के करीब पहुंच चुकी थी। हसन अली की गेंद श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका के बल्ले के करीब से निकली। मोहम्मद रिजवान ने जोर की अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने रिव्यू की मांग की और अंपायर ने तीसरे अंपायर को फैसले की समीक्षा करने को कहा। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर दूसरी तरफ फील्डिंग कर रहे थे। रिजवान के रिव्यू लेने पर वह काफी नाजार दिखे। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि कप्तान मैं हूं, आप खुद रिव्यू क्यों ले रहे हैं। हालांकि, नियमों के अनुसार फील्डिंग कर रही टीम का कप्तान ही रिव्यू लेता है। वहीं, बल्लेबाजी कर रही टीम का वही बल्लेबाज रिव्यू की मांग करता है, जिसे आउट करार दिया गया है। इस मैच में ऐसा नहीं हुआ तो बाबर नाराज हो गए। हालांकि, ये रिव्यू भी पाकिस्तान को हार से नहीं बचा सका और श्रीलंका ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। 17वें ओवर में दसून शनाका आउट हुए, लेकिन हसरंगा ने दो चौके लगाकर श्रीलंका को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed