फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SL: Babar Azam scores 20th career century Pakistan wins by eight wickets against Sri Lanka

PAK vs SL: फॉर्म में लौटे बाबर आजम, श्रीलंका के खिलाफ जड़ा करियर का 20वां सैकड़ा; पाकिस्तान आठ विकेट से जीता

Fri, 14 Nov 2025 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Nov 2025 11:42 PM IST
सार

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने इस शतक के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह वनडे में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सईद अनवर की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब वनडे में 20-20 शतक हो गए हैं।

विज्ञापन
PAK vs SL: Babar Azam scores 20th career century Pakistan wins by eight wickets against Sri Lanka
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम आखिरकार फॉर्म में लौट आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब दोनों टीमें रविवार को रावलपिंडी में आखिरी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

83 पारियों बाद आया बाबर का 'स्पेशल' शतक
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने इस शतक के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह वनडे में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सईद अनवर की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब वनडे में 20-20 शतक हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 31 वर्षीय बल्लेबाज का यह शतक 83 पारियों के बाद आया है। पिछली बार उनके बल्ले से शतक एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ निकला था। तब से वह सैकड़े को तरस रहे थे। इस तरह यह शतक उनके लिए खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

102 रन बनाकर नाबाद रहे बाबर
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने जनिथ लियानगे की अर्धशतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 288 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में दो विकेट पर 289 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 119 गेंदों में सर्वाधिक 102 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा फखर जमां ने 78 और सैम अयूब ने 33 रन बनाए जबकि मोहम्मद रिजवान 51 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed