फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: PCB chairman mohsin naqvi unhappy with pakistan defeat at home, says changes are on the way

PAK vs BAN: घर में पाकिस्तान की शर्मनाक हार से नाखुश पीसीबी अध्यक्ष नकवी, दिए बदलाव के संकेत, जानें क्या कहा

Mon, 26 Aug 2024 05:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 Aug 2024 05:26 PM IST
सार

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी का गुस्सा फूटा है। उन्होंने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। सोमवार को जारी एक बयान में नकवी ने कहा- मैं पाकिस्तान क्रिकेट की समस्याओं को ठीक कर दूंगा।

विज्ञापन
PAK vs BAN: PCB chairman mohsin naqvi unhappy with pakistan defeat at home, says changes are on the way
मोहसिन नकवी-पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : @MohsinnaqviC42/@TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेजबानों को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई जिसके नतीजतन मेहमानों ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। अब पाकिस्तान के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन

PAK vs BAN: PCB chairman mohsin naqvi unhappy with pakistan defeat at home, says changes are on the way
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers
बांग्लादेश ने दर्ज की 10 विकेट से जीत
पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाए और 117 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK vs BAN: PCB chairman mohsin naqvi unhappy with pakistan defeat at home, says changes are on the way
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
नकवी ने दिए बदलाव के संकेत
पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी का गुस्सा फूटा है। उन्होंने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। सोमवार को जारी एक बयान में नकवी ने कहा- "मैं पाकिस्तान क्रिकेट की समस्याओं को ठीक कर दूंगा, ईश्वर की इच्छा से और बदलाव आने वाले हैं।" पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

PAK vs BAN: PCB chairman mohsin naqvi unhappy with pakistan defeat at home, says changes are on the way
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
पहले भी बदलाव का गाना गुनगुना चुके नकवी
यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है और पीसीबी अध्यक्ष ने बदलाव की चर्चा की है। इसी साल टी20 विश्व कप के दौरान भी पाकिस्तान की टीम अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बाहर हो गई थी। उस दौरान भारत से मिली हार के बाद नकवी ने कहा था कि "शुरू में मुझे लगा कि एक छोटी सी सर्जरी ही काफी होगी, लेकिन इस खराब प्रदर्शन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बड़े बदलाव की जरूरत है। देश जल्द ही बड़े बदलावों का गवाह बनेगा।"

PAK vs BAN: PCB chairman mohsin naqvi unhappy with pakistan defeat at home, says changes are on the way
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान की लगातार चौथे टेस्ट में हार
इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में वही वरिष्ठ खिलाड़ी खेले। बता दें कि मसूद ने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। अब उन्हें लगातार चौथे टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। नकवी ने आगे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में चीजें बदलेंगी और पहले जैसी नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा, "मेरे शब्दों को याद रखें कि चीजें पहले जैसी नहीं रहेंगी और बहुत कुछ हो रहा है।"

PAK vs BAN: PCB chairman mohsin naqvi unhappy with pakistan defeat at home, says changes are on the way
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers
बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचा
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सबसे पहला टेस्ट 29 अगस्त 2001 से खेला गया था। करीब 23 साल में यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट में हराया है। इस बीच दोनों देशों के बीच 14 टेस्ट खेले गए हैं और 12 टेस्ट पाकिस्तान ने जीते हैं। एक बांग्लादेश ने जीता है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। वहीं, पाकिस्तान की यह अपने घर में एक और शर्मनाक हार है। टीम चार मार्च 2022 के बाद अपने घर में नौ टेस्ट खेल चुकी है और पांच मुकाबले हार चुकी है। चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed