{"_id":"5e410ee78ebc3ee5a72bc4d5","slug":"pak-vs-ban-bangladesh-s-pacer-abu-jayed-reprimanded-for-breaching-code-of-conduct-got-demerit-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvBAN: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने मैच के दौरान तोड़ा नियम, नाराज ICC ने की कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvBAN: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने मैच के दौरान तोड़ा नियम, नाराज ICC ने की कार्रवाई
Mon, 10 Feb 2020 01:35 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
अबू जायेद
- फोटो : ट्विटर
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज अबू जायेद की गलती पर आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाते हुए उनपर कार्रवाई भी की है। जायेद को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आईसीसी के आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्हें चेतावनी देने के साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिए हैं।
विज्ञापन
जायेद ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 23वें ओवर में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अजहर अली को आउट करने के बाद उन्हें उकसाने की कोशिश की और उनके करीब जाकर उनके विकेट का जश्न मनाया।
विज्ञापन
26 वर्षीय गेंदबाज की इस हरकत का मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने संज्ञान लिया और उनपर नियमों के तहत कार्रवाई की जिसे बांग्लादेशी खिलाड़ी ने भी स्वीकार कर लिया। बता दें कि पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश को पहले टेस्ट में पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम ने उसे एक पारी और 44 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन