फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS Steve Smith made a special record against Pakistan Surpasses Kumar Sangakkara and Sachin Tendulkar

PAK vs AUS: पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ स्टीव स्मिथ ने बनाया खास रिकॉर्ड, संगकारा और सचिन को छोड़ा पीछे

Tue, 22 Mar 2022 08:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Mar 2022 08:17 PM IST
सार

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में स्टीव स्मिथ ने तीन अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने रावलपिंडी में 78 और कराची में 72 रन बनाए थे। इसके बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मंगलवार (22 मार्च) को तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 59 रन बनाए।

विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में एक ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के दौरे पर उन्होंने अपना तीसरा अर्धशतक लाहौर में लगाया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पिछले दो मुकाबलों में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था। स्मिथ ने रावलपिंडी में 78 और कराची में 72 रन बनाए थे। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मंगलवार (22 मार्च) को तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 59 रन बनाए।
विज्ञापन


सीरीज में लगातार तीसरी बार शतक से दूर रहने वाले स्मिथ ने 59 रन की पारी के दौरान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। स्मिथ के टेस्ट में 7993 रन हो गए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 150वीं पारी खेली। 150 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्मिथ ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। संगकारा ने 7913 रन बनाए थे।
विज्ञापन


इस मामले में स्मिथ भारतीय तिकड़ी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ से भी आगे निकल चुके हैं। सचिन ने 150 पारियों के बाद 7869 रन, सहवाग ने 7694 रन और द्रविड़ ने 7680 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके दो विकेट 17 रन पर ही गिर गए थे। यहां से स्मिथ ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पारी को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ और ख्वाजा ने तीसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। दोनों खिलाड़ी शतक नहीं लगा पाए। ख्वाजा शतक के सबसे नजदीक पहुंचे। उन्होंने 91 रन बनाए। स्मिथ 59 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी ने पारी को संभाला। ग्रीन और कैरी ने 135 रनों की साझेदारी की। ग्रीन ने 79 और कैरी ने 69 रन बनाए।


ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 391 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने चार-चार विकेट लिए। नुमान अली और साजिद खान को एक-एक सफलता मिली। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में एक विकेट पर 90 रन बना लिए थे। इमाम उल हक 11 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए। अब्दुल्ला शफीक 45 और अजहर अली 30 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed