फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS 2nd Test: Pakistans Azhar Ali Fails to Take DRS in time in bizarre dismissal bowling Cameron Green vs australia hindi

PAK vs AUS: सही समय पर सही फैसला लेने से चूका यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए, देखें VIDEO

Wed, 16 Mar 2022 06:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Mar 2022 06:25 PM IST
सार

पाकिस्तान की पारी के 23वें ओवर में जिस तरह से अजहर आउट हुए, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कैमरून ग्रीन पाकिस्तान की दूसरी पारी के अपने पहले ओवर में शॉर्ट गेंद डाली।

विज्ञापन
PAK vs AUS 2nd Test: Pakistans Azhar Ali Fails to Take DRS in time in bizarre dismissal bowling Cameron Green vs australia hindi
अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान के सामने 506 रन का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन जब पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इमाम उल हक एक रन और अजहर अली छह रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की पारी के 23वें ओवर में जिस तरह से अजहर आउट हुए, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कैमरून ग्रीन पाकिस्तान की दूसरी पारी के अपने पहले ओवर में शॉर्ट गेंद डाली। अजहर अली ने इस शॉर्ट बाउंसर पर डक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके शरीर पर टकराई। इस पर गेंदबाज कैमरून ग्रीन ने जबरदस्त अपील की।
विज्ञापन


इस पर अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इस पर अजहर को यकीन नहीं हुआ और वह नॉन स्ट्राइक पर खड़े अब्दुल्ला शफीक के पास गए और लंबी चर्चा करने लगे। डीआरएस के लिए 15 सेकंड का वक्त मिलता है, वह बातचीत में इतने मशगूल हो गए कि डीआरएस नहीं ले पाए। उस समय पाकिस्तान के पास दो रिव्यू बचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में अल्ट्रा ऐज से देखने के बाद पता लगा कि गेंद उनके ग्लव्स से लगते हुए गई थी। अगर उस समय अजहर अली ने रिव्यू ले लिया होता तो वे नॉटआउट होते। पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में सात विकेट गंवाकर 426 रन बना लिए हैं। शफीक 96 रन बनाकर आउट हुए। वही, कप्तान बाबर ने अपना छठा टेस्ट शतक लगाया। वह 196 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान 91 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed