फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak vs Afg match preview and scorecard details Afganistan and Pakistan

PAK vs AFG: पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर के इरादे से उतरेगा अफगानिस्तान, जीता तो ग्रुप में पहला स्थान तय

Fri, 29 Oct 2021 02:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 02:41 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान की टीम सात साल पुरानी हार का बदला लेना चाहेगी। इसके साथ ही इस मैच में जीतने वाली टीम दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी। टी-20 वर्ल्डकप 2021 में अफगानिस्तान के रन रेट सबसे बेहतर है। 

विज्ञापन
Pak vs Afg match preview and scorecard details Afganistan and Pakistan
पाकिस्तान ने एकमात्र टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20  वर्ल्डकप 2021 में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें यह मैच जीतकर दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेंगी। हालांकि, अफगानिस्तान टीम छोटी टीमों में गिनी जाती है, लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान किसी भी बड़ी टीम से कमतर नहीं है। अफगान खिलाड़ी किसी भी दिन किसी भी बड़ी टीम को मात देने का माद्दा रखते हैं। खासकर दुबई की धीमी पिच अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को रास आती है। इससे पहले ये दोनों टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई हैं। 2013 में पाकिस्तान ने छह विकटे से अफगानिस्तान को हराया था। हालांकि यह मैच सिर्फ एक गेंद रहते खत्म हुआ था। 
विज्ञापन


टू-20 वर्ल्डकप में दूसरे ग्रुप की बात करें तो अभी अफगानिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है और पाकिस्तान पहले नंबर पर है। ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। पाकिस्तान ने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अहम मैच जीते हैं तो पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों के  बड़े अंतर से हराया था और उसका रन रेट +6.50 का है। 
विज्ञापन


सात साल पुरानी हार का बदला लेना चाहेगी अफगान टीम
अफगानिस्तान के खिलाड़ी साल 2013 में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे, जब पाकिस्तान ने उन्हें छह विकेट से हराया था। इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे और सिर्फ 137 रन ही बना पाए थे, लेकिन इस साल इस टीम के बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और बड़ा स्कोर बना सकते हैं। वहीं पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 2013 में 137 रनों के स्कोर में ही मैच फंसा दिया था और पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत मिली थी। ऐसे में अफगान टीम इस साल इतिहास बदल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर है पाकिस्तान
अंकतालिका की बात करें तो पाकिस्तान की टीम पहले और अफगानिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान ने दो मैचों में दो जीत दर्ज की हैं और चार अंकों के साथ टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। वहीं अफगानिस्तान ने एकमात्र मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी और दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान यह मैच जीतती है तो बेहतर रन रेट के आधार पर वह पहले स्थान पर आ जाएगी। वहीं पाकिस्तान की टीम के जीतने पर वह पहले स्थान पर बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed