फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक कप्तान सरफरज अहमद का छलका दर्द, बोले- आलोचना करो लेकिन दुर्व्यवहार नहीं

Thu, 27 Jun 2019 04:39 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 27 Jun 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
PAK captain Sarfaraz Ahmed urges fans to not make abusive personal remarks after ‘fat pig’ comment
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने एक फैन के उनकी तुलना 'मोटे सुअर' से करने पर पाकिस्तान क्रिकेट के प्रशंसकों से कहा है कि वे खिलाड़ियों से निजी तौर पर दुर्व्यवहार नहीं करें।


 

PAK captain Sarfaraz Ahmed urges fans to not make abusive personal remarks after ‘fat pig’ comment
sarfaraz ahmed - फोटो : file pic

मैनचेस्टर में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने राष्ट्रीय टीम की काफी आलोचना की थी। हाल में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सरफराज को इंग्लैंड के एक माल में अपने बेटे को गोद में उठाकर चलते हुए दिखाया गया है और इस दौरान एक प्रशंसक उन्हें रोककर पूछता है कि वह मोटे सुअर की तरह क्यों दिख रहे हैं।

 

PAK captain Sarfaraz Ahmed urges fans to not make abusive personal remarks after ‘fat pig’ comment
सरफराज अहमद - फोटो : file pic

लंदन में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखने के बाद सरफराज ने कहा, 'मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। लोग हमारे बारे में क्या कहते हैं इसे नियंत्रित करना हमारे हाथों में नहीं है। हारना और जीतना खेल का हिस्सा है और ऐसा नहीं है कि हमारी टीम पहली है जो मैच हारी है। पिछली टीमों को भी हार का सामना करना पड़ा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
PAK captain Sarfaraz Ahmed urges fans to not make abusive personal remarks after ‘fat pig’ comment
सरफराज अहमद - फोटो : file pic

उन्होंने कहा, 'हमें जिस तरह की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है उसी तरह की आलोचना पूर्व की टीमों की होती तो उन्हें महसूस होता कि इन चीजों से हमें कितनी पीड़ा पहुंचती है। अब सोशल मीडिया है, लोग जो चाहे वह लिखते, बोलते हैं और टिप्पणी करते हैं। इससे खिलाड़ी की मानसिकता पर असर पड़ता है।'

विज्ञापन
PAK captain Sarfaraz Ahmed urges fans to not make abusive personal remarks after ‘fat pig’ comment
सरफराज अहमद - फोटो : file pic

सरफराज से पहले शोएब मलिक और मोहम्मद आमिर भी प्रशंसकों से निजी हमले नहीं करने की अपील कर चुके हैं। सरफराज ने कहा, 'आलोचना करते हुए दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। हमारे क्रिकेट के लिए हमारी आलोचना करो लेकिन हमारे साथ दुर्व्यवहार मत करो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed