हाल ही में पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में भले ही कुछ खिलाड़ियों को हासिल करने से चूक गए हों, लेकिन 2021 चरण से पहले उन्होंने मनचाहे क्रिकेटर जोड़ लिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ को शामिल कर उन्होंने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत कर लिया।
क्या पंजाब किंग्स ने दूर की अपनी सबसे बड़ी चिंता, डेथ ओवर्स में गेंदबाजी था सिरदर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले आईपीएल सत्र में उनके शीर्ष चार बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन पंजाब के तेज गेंदबाजी विभाग ने डेथ ओवरों में रन लुटाए और मध्यक्रम में उनके पास कोई आक्रामक बल्लेबाज नहीं था क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। टीम के पास आठ टीमों में सबसे ज्यादा राशि (53.20 करोड़ रूपये) थी और उसने रिचर्डसन और मेरेडिथ को लेने में 22 करोड़ रूपये खर्च कर दिए।
मेनन ने पीटीआई से कहा, ‘हमें जो चाहिए था, हमें वो मिल गया। कुछ खिलाड़ियों का नहीं मिल पाना तो हमेशा ही होता रहेगा। हम तेज गेंदबाजों को लेना चाहते थे और हमें वो मिल गए। रिले और झाय दोनों 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, झाय तो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।'
मध्यक्रम में हम एक ऐसा ऑलराउंडर चाहते थे जो करीबी जीत दिला सके और मोजेस हेनरिक्स इसमें बिलकुल फिट बैठते हैं। डेविड मलान नंबर एक टी-20 बल्लेबाज हैं। किंग्स ने क्रिस मॉरिस, मोईन अली और शाकिब-अल-हसन के लिए भी बोली लगाई थी, लेकिन मॉरिस को बोली लगाने की होड़ में राजस्थान रॉयल्स ने रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपये में, मोईन को चेन्नई सुपर किंग्स ने सात करोड़ रूपये में और शाकिब-अल-हसन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3.20 करोड़ रूपये में खरीद लिया।
पंजाब ने मैक्सवेल और नीशाम की जगह को भरने के लिए मोजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन और जलज सक्सेना जैसे ऑलराउंडर को जोड़ा। बल्लेबाजी में मजबूत पंजाब की टीम ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने के लिए डेविड मलान और शाहरुख खान को भी शामिल किया।
- झाय रिचर्डसन (14 करोड़)
- रिले मेरेडिथ (8 करोड़)
- शाहरुख खान (5.25 करोड़)
- मोजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़)
- डेविड मलान (1.5 करोड़)
- फैबियन एलन (75 लाख)
- जलज सक्सेना (30 लाख)
- सौरभ कुमार (20 लाख)
- उत्कर्ष सिंह (20 लाख)