{"_id":"5edcebd38ebc3e90b33b0e2a","slug":"oshane-thomas-wants-to-be-counted-among-the-greats-eyes-on-test-debut-in-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेब्यू मैच में ही रोहित-धवन को किया था फेल, अब जाहिर की अपने दिल की सबसे बड़ी चाहत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेब्यू मैच में ही रोहित-धवन को किया था फेल, अब जाहिर की अपने दिल की सबसे बड़ी चाहत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ओशेन थॉसम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले कैरेबियाई पेसर ओशेन थॉमस चाहते हैं कि उनका भी नाम महान खिलाड़ियों के साथ लिया जाए और वह बखूबी जानते हैं कि अपने सपने को साकार करने के लिए उन्हें टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना होगा।
2 of 4
ओशेन थॉमस
- फोटो : सोशल मीडिया
थॉमस को वेस्टइंडीज की 25 सदस्यीय टीम में रिजर्व के तौर पर चुना गया है जो इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2018 में भारत के खिलाफ सफेद गेंद प्रारूप में डेब्यू किया था। कोलकाता में अपने पहले ही टी-20 में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन को सस्ते में निपटाने वाले थॉमस ने अभी तक पारंपरिक फॉर्मेट नहीं खेला है।
3 of 4
ओशेन थॉमस
- फोटो : social media
वेस्टइंडीज के लिए वह अभी तक 20 वन-डे और 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके थॉमस ने ‘जमैका ऑब्जर्वर’ से कहा, ‘मैं तीनों फॉर्मेट में अच्छा करना चाहता हूं। जो भी खिलाड़ी महान बनना चाहता है, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट ही इसका रास्ता है। आप महज एक औसत क्रिकेटर नहीं बनना चाहते, आप महान खिलाड़ियों में शामिल होना चाहते हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ओशेने थॉमस
- फोटो : social media
थॉमस को हालांकि पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीत हासिल की थी, लेकिन यह युवा खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल सका। उन्होंने कहा, ‘मुझे डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं इस बार पदार्पण कर पाऊंगा।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।