फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   On This Day virender sehwag made 219 runs from 149 balls vs West Indies created history

On This Day: सहवाग ने आज ही के दिन रचा था इतिहास, 10 साल पहले दोहरा शतक जड़कर बनाया था कीर्तिमान

Wed, 08 Dec 2021 11:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 Dec 2021 11:53 AM IST
सार

भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 10 साल पहले आज ही के दिन एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। वीरू ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और 149 गेंदों में 219 रन जड़ दिए थे।

विज्ञापन
On This Day virender sehwag made 219 runs from 149 balls vs West Indies created history
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 10 साल पहले आज ही के दिन एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। वीरू ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और 149 गेंदों में 219 रन जड़ दिए थे। इसी के साथ वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी और पहले कप्तान बने थे। सहवाग से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। सचिन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार दोहरा शतक लगाया था।

विज्ञापन


सहवाग ने अपनी मैराथन पारी के दौरान 25 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। सहवाग ने गंभीर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 176 रनों की मजबूत साझेदारी भी की थी। सहवाग की ऐतिहासिक पारी के दम पर टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 418 रन का स्कोर बनाया था। यह भारतीय टीम का वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 153 रनों के विशाल अंतर से जीता था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन और सहवाग के बाद रोहित शर्मा ने तीन बार यह कारनामा किया। रोहित आज भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले क्रिकेटर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में कोलकाता में 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्के की मदद से 264 रनों का स्कोर बनाया था। इसके अलावा रोहित ने ऑस्ट्रेलिया (209) और श्रीलंका (208*) के खिलाफ भी दोहरा शतक लगाया है। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (237*), क्रिस गेल (215) और फखर जमां (210*) भी दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।


वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा और वनडे में दोहरा शतक जड़ा है। सहवाग और क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में दो-दो बार तिहरा शतक जड़ा है।

सहवाग के करियर की बात करें तो उन्होंने 104 टेस्ट में 8586 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक निकले हैं। सहवाग ने वनडे में भी 8273 रन बनाए और उनके बल्ले से 15 शतक निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed