{"_id":"648c802255103b9003050953","slug":"on-this-day-in-cricket-history-india-beats-pakistan-in-odi-world-cup-2019-rohit-sharma-innings-record-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma Century: पाकिस्तान के खिलाफ कहर बनकर टूटे थे रोहित, चार साल पहले विश्व कप में दिलाई थी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma Century: पाकिस्तान के खिलाफ कहर बनकर टूटे थे रोहित, चार साल पहले विश्व कप में दिलाई थी जीत
Fri, 16 Jun 2023 09:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 09:00 PM IST
सार
टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हो रही है। आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों को फिसड्डी कहा जा रहा है, लेकिन पिछले विश्व कप में रोहित ने कमाल की बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
2019 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। इस टूर्नामेंट में चार महीने से भी कम का समय बचा है और सभी टीमें विश्व कप की तैयारी शुरू कर चुकी हैं। भारतीय खिलाड़ी फिलहाल आराम कर रहे हैं और अगले महीने से इस टूर्नामेंट की तैयारी जुटेंगे। हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला और 209 रन से हार गई। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार थी। इस हार के साथ ही 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का भारत का सपना टूट गया। इस मैच में हार के बाद भारतीय टीम को विश्व कप में फिसड्डी माना जा रहा है। हालांकि, कई खिलाड़ियों ने विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किए हैं। यहां हम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की ऐसी ही पारी के बारे में बता रहे हैं।
पिछला वनडे विश्व कप साल 2019 में इंग्लैंड की धरती पर खेला गया था। ग्रुप स्टेज में भारत का सामना पाकिस्तान से था। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े थे। इसके बाद राहुल 57 रन के स्कोर पर आउट हुए थे, लेकिन रोहित ने दूसरे छोर पर 113 गेंद में 140 रन की पारी खेली थी। उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े थे। कोहली भी 77 रन बनाकर आउट हुए थे।
रोहित शर्मा ने इस पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए थे। उनके शानदार शतक के चलते टीम इंडिया ने 336 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, बारिश की वजह से पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन का लक्ष्य मिला था और यह टीम छह विकेट खोकर 212 रन ही बना पाई थी। डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत ने मैच 89 रन से जीता था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी और खिताब नहीं जीत पाई थी।