फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup: Ravi Shastri says, Play three left-handers in Indian middle order, took names of these players

ODI World Cup: 'भारतीय मध्यक्रम में खेलें बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज', रवि शास्त्री ने इन खिलाड़ियों की वकालत की

Wed, 16 Aug 2023 09:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Aug 2023 09:50 PM IST
सार

ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप से पहले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट हो जाएंगे। उनके 30 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की पूरी संभावना है। इन दोनों के आने से टीम मैनेजमेंट के लिए तीन बाएं हाथ के खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
ODI World Cup: Ravi Shastri says, Play three left-handers in Indian middle order, took names of these players
रवि शास्त्री ने प्लेइंग-11 में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को खिलाने की वकालत की है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि एशिया कप और वनडे विश्व कप में शीर्ष सात बल्लेबाजों में से तीन बल्लेबाज बाएं हाथ के हों। इससे टीम इंडिया के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ दो और बाएं हाथ के बल्लेबाज खेल सकते हैं। उन्होंने कुछ नाम भी गिनाए हैं और कहा है कि चयनकर्ताओं को लगता है कि यह तैयार हैं तो उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

शास्त्री ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों को खिलाने पर जोर दिया

शास्त्री ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा- टीम इंडिया में तीन ऐसे बैटिंग पोजिशन हैं, जहां मुझे लगता है कि जडेजा के अलावा दो बाएं हाथ के खिलाड़ियों को खेलना चाहिए। ये ऐसे बैटिंग पोजिशन हैं, जहां चयनकर्ताओं की भूमिका अहम हो जाती है, क्योंकि वे हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वे जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी अच्छी बैटिंग कर रहा है। यदि तिलक वर्मा तैयार हैं, तो उन्हें लाएं या फिर अगर आपको लगता है कि यशस्वी जयसवाल अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल-श्रेयस की वापसी से फंस सकता है पेंच

ODI World Cup: Ravi Shastri says, Play three left-handers in Indian middle order, took names of these players
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप से पहले दो दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट हो जाएंगे। उनके 30 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की पूरी संभावना है। इन दोनों के आने से टीम मैनेजमेंट के लिए तीन बाएं हाथ के खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल करना मुश्किल हो जाएगा। शास्त्री ने ईशान किशन का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा- अगर आप पिछले छह से आठ महीनों से ईशान किशन के साथ बने हुए हैं और वह विकेटकीपिंग करने जा रहे हैं, तो वह किसी भी स्थिति में बैटिंग कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी दो बाएं हाथ के खिलाड़ियों की जरूरत होगी।
विज्ञापन

शास्त्री ने तिलक वर्मा की भी तारीफ की

ODI World Cup: Ravi Shastri says, Play three left-handers in Indian middle order, took names of these players
तिलक वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्री ने कहा- जडेजा समेत शीर्ष सात में तीन बाएं हाथ के खिलाड़ी होने चाहिए। ईशान किशन पिछले 15 महीनों से कीपिंग कर रहे हैं। कहीं और क्यों जाएं? उन्हें मौका दीजिए। शास्त्री ने तिलक वर्मा की भी तारीफ की, जिन्होंने वेस्टइंडीज में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सफल शुरुआत की। उन्होंने कहा- मैं तिलक वर्मा से बहुत प्रभावित हूं। अगर मुझे एक बाएं हाथ का खिलाड़ी चाहिए, तो मैं वास्तव में उनकी ओर देखूंगा।

30 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप

एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में महामुकाबला दो सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं। ग्रुप स्टेज के अलावा सुपर-फोर और अगर फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं तो फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने आ सकती हैं। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से होगी। भारत में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मेगा इवेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed