फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup: PCB tantrums on, Pakistan does not want to face Afghanistan in Chennai in World Cup

ODI World Cup: PCB के नखरे शुरू, विश्व कप में अफगानिस्तान से चेन्नई में नहीं भिड़ना चाहता है पाकिस्तान

Mon, 19 Jun 2023 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Jun 2023 11:42 PM IST
सार

चेन्नई की स्पिन की अनुकूल पिच पर अफगानिस्तान से खेलने का मतलब है कि पाकिस्तान को राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्पिनरों का सामना करना होगा जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
ODI World Cup: PCB tantrums on, Pakistan does not want to face Afghanistan in Chennai in World Cup
वनडे वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारत में एकदिवसीय विश्व कप के दौरान कुछ विशिष्ट स्थलों में कुछ टीमों के खिलाफ खेलने को लेकर ‘सहज’ नहीं है जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलना शामिल है। एशिया कप के आयोजन को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया है और अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान के भारत आने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदबाद में होने की संभावना है।
विज्ञापन


विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पीसीबी सहित सभी सदस्य बोर्ड से प्रस्तावित कार्यक्रम पर सुझाव मांगे हैं। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि बोर्ड के आंकड़े, विश्लेषक और टीम रणनीति विशेषज्ञ को उन आयोजन स्थलों को स्वीकृति देने का काम सौंपा गया है जहां आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 50 ओवर के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के मुकाबलों का अस्थायी कार्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी ने टीम का अस्थायी कार्यक्रम चयनकर्ताओं/विशेषज्ञों के पास भेजा है जो संभवत: पाकिस्तान टीम के कुछ मुकाबलों के कार्यक्रम और स्थल को लेकर सहज नहीं हैं। जैसे कि उन्हें चेन्नई में अफगानिस्तान और बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया से खेलने को लेकर आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई की स्पिन की अनुकूल पिच पर अफगानिस्तान से खेलने का मतलब है कि पाकिस्तान को राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्पिनरों का सामना करना होगा जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया। बंगलूरू की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती है और यह समझना मुश्किल है कि आखिर क्यों पाकिस्तान को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से खेलने में आपत्ति है। पीसीबी सूत्र ने कहा कि चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ आयोजन स्थल के रूप में चेन्नई को स्वीकार नहीं करने की सलाह बोर्ड को दी है क्योंकि यह ऐसा स्थल है जो ऐतिहासिक रूप से और आंकड़ों के लिहाज से स्पिनरों के अनुकूल है।

सूत्र ने दावा किया, बोर्ड को सुझाव यह है कि आईसीसी/बीसीसीआई को पाकिस्तान के मैचों का कार्यक्रम बदलने को कहा जाए और टीम के मजबूत पक्ष के अनुसार बंगलूरू में अफगानिस्तान और चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से खेला जाए। हालांकि बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि आईसीसी का सदस्यों से कार्यक्रम पर सुझाव मांगना प्रोटोकॉल का हिस्सा है और आयोजन स्थल में बदलाव के लिए ठोस कारण होना चाहिए। सूत्र ने कहा, सदस्य बोर्ड सुरक्षा कारणों से आयोजन स्थल में बदलाव की मांग कर सकते हैं जैसे पाकिस्तान ने 2016 में किया था जब वे टी-20 विश्व कप के लिए भारत आए थे। अगर आपने अपनी टीम के मजबूत और कमजोर पक्षों के अनुसार स्थल पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी तो कार्यक्रम को अंतिम रूप देना बेहद मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, इसलिए जब तक पर्याप्त ठोस कारण नहीं होता तब तक स्थल में बदलाव नहीं होता।

सूत्र 2016 टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित करने के संदर्भ में कह रहे थे। पिछले महीने पीसीबी ने नई राष्ट्रीय चयन समिति की घोषणा की थी जिसमें पहली बार हसन चीमा को राष्ट्रीय टीम के सचिव, प्रबंधन विश्लेषक और टीम रणनीतिकार के रूप में शामिल किया गया है जबकि राष्ट्रीय पुरुष टीम के निदेशक मिकी आर्थर और मुख्य कोच ग्रैंड ब्रेडबर्न भी इसमें शामिल हैं।


भारत के साथ अहमदाबाद में खेलने पर एतराज नहीं
भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबला अहमदाबाद में खेलने के लिए पाकिस्तान के राजी होने के बारे में पूछे जाने पर पीसीबी सूत्र ने कहा कि इस पर लगभग सहमति बन गई है लेकिन अंतिम फैसला सरकार करेगी। पाकिस्तान को अपने दो शुरुआती मुकाबले हैदराबाद में छह और 12 अक्तूबर को खेलने हैं। पाकिस्तान के इसके अलावा चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और अहमदाबाद में खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed