फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average

IND vs WI: वनडे में लगातार फेल हो रहे SKY, पिछली 16 पारियों से अर्धशतक नहीं, क्या विश्व कप टीम में मिलेगी जगह?

Sat, 29 Jul 2023 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Jul 2023 03:44 PM IST
सार

संजू सैमसन उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें सूर्यकुमार के चौथे नंबर पर खेलने की वजह से प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पा रही है। सैमसन पिछले काफी समय से बेंच पर बैठे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी के बाद सूर्यकुमार का इस टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average
सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव फेल रहे। 115 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं। कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट ने बैटिंग स्ट्रेंथ का पता लगाने के लिए विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर सूर्या को भेजा, लेकिन वह बस 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज की बॉलिंग लाइन अप के सामने सूर्यकुमार को रन बनाने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

जिन शॉट्स ने टी20 में सफलता दिलाई, वनडे में उसी से हो रहे फेल

ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वह एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। सूर्या ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली। वनडे में यह उनके साथ कुछ नया नहीं है। वह इस फॉर्मेट में पहले भी गलत शॉट खेलते हुए कई बार आउट हो चुके हैं। जिन शॉट्स ने उन्हें टी20 में सफलता दिलाई है, उसी को वनडे में दोहराने के चक्कर में कई बार सूर्या अपना विकेट गंवा चुके हैं।

हालांकि, इसके बावजूद उन्हें वनडे में लगातार मौके दिए जा रहे हैं। हालांकि, इस फॉर्म को देखते हुए उनका आगामी वनडे विश्व कप में खेलने पर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। वर्ल्ड कप के लिए उनके सेलेक्शन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार का वनडे करियर

ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average
सूर्यकुमार यादव - फोटो : bcci
सूर्यकुमार के वनडे करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने 24 वनडे की 22 पारियों में 23.79 की औसत और 100.67 के स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 64 रन उनका हाईएस्ट स्कोर है। वहीं, टी20 में उनका औसत और स्ट्राइक रेट वनडे से बेहतर है। 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्या ने 46.53 की औसत और 175.76 के स्ट्राइक रेट से 1675 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में 117 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। यहां तक कि आईपीएल में भी सूर्या का औसत 31.85 का है, जो कि वनडे से बेहतर है।
विज्ञापन

पिछली 16 पारियों से अर्धशतक नहीं

ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार वनडे में पिछली 16 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। वनडे में पिछला अर्धशतक उन्होंने नौ फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। इसके बाद से वह इस फॉर्मेट रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं। उनकी पिछली 16 पारियां इस प्रकार हैं- 19, 0, 0, 0, 14, 31, 4, 6, 34*, 4, 8, 9, 13, 16, 27, 6 रन। सूर्यकुमार के इसी फॉर्म की वजह से उनका आगामी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाना मुश्किल माना जा रहा है। चयनकर्ता 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुनेंगे, जिसमें पहले से ही कई ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें सूर्यकुमार की वजह से जगह नहीं मिल पा रही है। 

सैमसन को नहीं मिल पा रहा मौका

ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average
सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें सूर्यकुमार के चौथे नंबर पर खेलने की वजह से प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पा रही है। सैमसन पिछले काफी समय से बेंच पर बैठे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी के बाद सूर्यकुमार का इस टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से ही सूर्या को वनडे में मौका मिल रहा था। अब वह और केएल राहुल दोनों लगभग फिट हो चुके हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।

भारत के पास पहले से ही बल्लेबाजी में कई विकल्प हैं। इनमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, संजू सैमसन शामिल हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के विकल्प हैं। ऐसे में सूर्यकुमार का मेन स्क्वॉड में जगह बना पाना मुश्किल होगा। उनकी फॉर्म की वजह से उन्हें स्टैंडबाय में रखा जा सकता है।

सैमसन का वनडे करियर

ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, यह देखने वाली बात होगी, क्योंकि भारत को वर्ल्ड कप से पहले अभी कम से कम 11 वनडे खेलने हैं। इनमें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे के अलावा एशिया कप में ज्यादा से ज्यादा छह मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शामिल है। ये देखने वाली बात होगी कि चयनकर्ता लगातार फ्लॉप हो रहे सूर्यकुमार को टीम में चुनने का फैसला कब तक करते हैं। सैमसन को अब तक मौका नहीं मिला है, जिनका वनडे में बैटिंग एवरेज सूर्यकुमार से कहीं बेहतर है।

सैमसन ने 11 वनडे में 66 की औसत और 104.76 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक शामिल है। सैमसन जरूरत पड़ने पर स्ट्राइक रोटेट करने और कभी भी गियर बदलने में माहिर हैं। टीम मैनेजमेंट अगर सही समय पर सही फैसला नहीं लेता है और प्रयोग करना जारी रखता है तो यह फैसला टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में भारी पड़ सकता है। 

2023 विश्व कप में भारत का शेड्यूल

ODI World Cup 2023: Suryakumar Yadav Performance in ODI Cricket Know Full Stats Batting Average
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच से हो रही है। पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का ग्रुप राउंड में पाकिस्तान से 15 अक्तूबर को महामुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप में भारत के मैच
तारीख खिलाफ जगह
8 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
11 अक्तूबर अफगानिस्तान दिल्ली
15 अक्तूबर पाकिस्तान अहमदाबाद
19 अक्तूबर बांग्लादेश पुणे
22 अक्तूबर न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्तूबर इंग्लैंड लखनऊ
2 नवंबर श्रीलंका मुंबई
5 नवंबर दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
11 नवंबर नीदरलैंड बेंगलुरु
15 नवंबर सेमीफाइनल-1 मुंबई
16 नवंबर सेमीफाइनल-2 कोलकाता
19 नवंबर फाइनल अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed