फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams

World Cup: पाकिस्तान से कभी नहीं हारा भारत, चार देशों के खिलाफ रिकॉर्ड खराब; नौ टीमों के खिलाफ ऐसा है प्रदर्शन

Thu, 28 Sep 2023 09:52 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 28 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

ODI World Cup 2023: भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है और अपनी मेजबानी में विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार भी है। हालांकि, उसे ट्रॉफी उठाने से पहले कई टीमों की चुनौतियों को पार करना होगा।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
वनडे विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में होने वाले विश्व कप के शुरू होने में अब सिर्फ सात दिन बाकी हैं। पांच अक्तूबर और 19 नवंबर तक होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मैच 10 मैदानों पर आयोजित होंगे। भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है और अपनी मेजबानी में विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार भी है। हालांकि, उसे ट्रॉफी उठाने से पहले कई टीमों की चुनौतियों को पार करना होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के खिलाफ भारत के प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 100 फीसदी है। इन तीन देशों के खिलाफ टीम इंडिया विश्व कप इतिहास में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। हम आपको टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यहां सभी नौ टीमों के खिलाफ विश्व कप में भारत के प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में अब तक सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है। वहीं, आठ बार हार का सामना करना पड़ा है। चार जीत की बात करें तो 1983, 1987, 2011 और 2019 में भारत ने पांच बार की चैंपियन टीम को हराया है। दोनों के बीच 2003 विश्व कप का फाइनल और 2015 विश्व कप का सेमीफाइनल भी खेला गया था। दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर सबसे यादगार जीत 2011 में मिली थी। तब टीम ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की थी और फिर श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीत लिया था।

इस बार मैच की तारीख और जगह: आठ अक्तूबर (चेन्नई)।

अफगानिस्तान 

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक सिर्फ एक मैच खेला है। 2019 में इंग्लैंड में आयोजित हुए टूर्नामेंट में उसने अफगान टीम को 11 रन से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन शमी ने अपनी गेंदबाजी से मैच पलट दिया था।

इस बार मैच की तारीख और जगह: 11 अक्तूबर (नई दिल्ली)।
विज्ञापन

पाकिस्तान

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में भारत की जीत का रिकॉर्ड शानदार है। वह अब तक अपने पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं हारा है। उसने सात में सात मैच जीते हैं। भारत ने पाकिस्तान को 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2019 में हराया है।

इस बार मैच की तारीख और जगह: 14 अक्तूबर (अहमदाबाद)।

बांग्लादेश

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप में अब तक चार मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने तीन अपने नाम किए हैं। वहीं, एक मैच में बांग्लादेश जीता है। 2007 विश्व कप में भारत को हराकर बांग्लादेशी टीम ने सनसनी मचा दी थी। इस हार का असर ऐसा था कि टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। उसके बाद भारत ने लगातार तीन बार (2011, 2015, 2019) बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में हराया।

इस बार मैच की तारीख और जगह: 19 अक्तूबर (पुणे)।

न्यूजीलैंड

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है जिसने इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत को काफी परेशान किया है। दोनों के बीच नौ मैच खेले गए हैं और टीम इंडिया सिर्फ तीन जीत पाई है। पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच रद्द हुआ है। भारत इस टीम के खिलाफ पिछली बार 2003 में जीता था। उसे दो अन्य जीत 1987 में मिली थी। 1975, 1979, 1992, 1999 और 2019 में हार का सामना करना पड़ा। 2019 में एक मैच रद्द हुआ था और सेमीफाइनल में कीवी टीम ने भारत को हराकर बाहर कर दिया था।

इस बार मैच की तारीख और जगह: 22 अक्तूबर (धर्मशाला)।

इंग्लैंड

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप इतिहास में कुछ खास नहीं रहा है। उसे आठ में से सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल हुई है। चार में शिकस्त मिली। एक मैच टाई रहा। 1983, 1999 और 2003 संस्करण में टीम इंडिया इंग्लैंड को हराने में सफल हुई थी। पिछले 20 साल से विश्व कप में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीत नहीं मिली है। 2011 में दोनों के बीच मुकाबला टाई हुआ था। वहीं, 2019 में भारत हार गया था। 2007 और 2015 में दोनों टीमें आमने-सामने नहीं हुई थीं।

इस बार मैच की तारीख और जगह: 29 अक्तूबर (लखनऊ)।

श्रीलंका

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड बराबरी वाला रहा है। दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान चार मैच भारत और चार श्रीलंका ने जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने 1999, 2003, 2011 और 2019 में लंकाई टीम को हराया। वहीं, 1979, 1996 (दो मैच) और 2007 में हार का सामना करना पड़ा। इनमें से दो हार भूलने वाले हैं। 1996 विश्व कप के सेमीफाइनल में मैच पूरा नहीं हुआ था। भारतीय दर्शकों ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया को हारता देख उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया। वहीं, 2007 विश्व कप के ग्रुप दौर में लंकाई टीम के खिलाफ मिली हार के बाद राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम विश्व कप से बाहर हो गई थी। हालांकि, भारत ने दोनों हार का बदला एक साल 2011 के फाइनल में लिया। उसने लंकाई टीम को हराकर विश्व कप पर कब्जा कर लिया।

इस बार मैच की तारीख और जगह: दो नवंबर (मुंबई)।

दक्षिण अफ्रीका

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1992 से 2019 विश्व कप के बीच पांच मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया को इस दौरान सिर्फ दो जीत मिली है। अफ्रीकी टीम ने तीन मुकाबलों को अपने नाम किया है। 1992, 1999, 2011 में हारने के बाद टीम इंडिया ने पिछले दो विश्व कप 2015 और 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की है।

इस बार मैच की तारीख और जगह: पांच नवंबर (कोलकाता)।

नीदरलैंड

ODI World Cup 2023 Indian Cricket Team Performance against Pakistan Australia Bangladesh and Other Teams
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत अब तक नहीं हारा है। 2003 और 2011 में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। टीम इंडिया ने दोनों मुकाबलों में आसानी से जीत हासिल की थी।

इस बार मैच की तारीख और जगह: 12 नवंबर (बेंगलुरु)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed