फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI WC: Virat Kohli told the reason for the upset, read what he said before the match against Bangladesh

ODI WC: विराट कोहली ने बताई उलटफेर की वजह, पढ़ें बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले क्या कहा

Thu, 19 Oct 2023 03:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 03:36 PM IST
सार

भारत 2007 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो चुका है। टीम इसके बाद हालांकि लगातार तीन बार इस टीम पर दबदबा बनाने में सफल रही है। कोहली ने कहा कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन
ODI WC: Virat Kohli told the reason for the upset, read what he said before the match against Bangladesh
रोहित शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विश्वकप में कोई ‘बड़ी टीम’ नहीं हैं और इस टूर्नामेंट में जब लोग सिर्फ अधिक सफल टीमों की बात करते हैं तो उलटफेर की संभावना अधिक होती है। कोहली का यह बयान मौजूदा विश्वकप में दो बड़े उलटफेरों के बाद आया है। अफगानिस्तान ने रविवार को नई दिल्ली में इंग्लैंड को 69 रन से हराया, वहीं नीदरलैंड ने मंगलवार को धर्मशाला में बारिश से बाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर इस खेल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘ विश्वकप में कोई बड़ी टीमें नहीं हैं। जब भी आप केवल अधिक सफल टीमों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करते हैं, तो निराशा होती है।’ भारत 2007 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो चुका है। टीम इसके बाद हालांकि लगातार तीन बार इस टीम पर दबदबा बनाने में सफल रही है। कोहली ने कहा कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ सतर्क रहना होगा। 
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में मैंने उनके (शाकिब) खिलाफ काफी खेला है। उनके पास अद्भुत नियंत्रण है. वह बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं, वह नई गेंद से भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह बल्लेबाज को फंसाने के लिए जाने जाते हैं और काफी किफायती रहते हैं। शाकिब ने कहा कि कोहली मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, ‘ वह (कोहली) विशेष बल्लेबाज है। मौजूदा समय में शायद सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज। मैं भाग्यशाली हूं कि उसे पांच बार आउट कर पाया हूं। जाहिर है कि कोहली का विकेट मिलने से काफी खुशी होती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed