फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvENG: England beat New Zealand by seven wicket in first T20

NZvENG: पहले टी-20 में इंग्लैंड की शानदार जीत, मेजबान कीवियों को सात विकेट से धोया

Fri, 01 Nov 2019 10:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 01 Nov 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
NZvENG: England beat New Zealand by seven wicket in first T20
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को सात विकेट से रौंदते हुए इंग्लैंड ने पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अंग्रेजों ने इस मैच के लिए तीन नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया।

विज्ञापन


सीमर पैट ब्राउन, ऑलराउंडर्स लुईस ग्रेगोरी और सैम करन के साथ अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरे। नए कोच सिल्वरवुड के नेतृत्व में इस पहले मैच में इंग्लिश गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को महज 153/5 पर ही रोक दिया। जवाब में नौ गेंद शेष रहते सात विकेट से आसानी के साथ यह मैच अपने नाम भी कर लिया।
विज्ञापन


यह मैच उसी शहर में खेला गया था, जहां इस साल 15 मार्च को आतंकवादी हमला हुआ था, इस हमले में जान गंवाने वालों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया। खेल में जातीय अल्पसंख्यकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मैच में टिकट की बिक्री से होने वाली सभी आय को एक कोष में दान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को मिली हरी झंडी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान विलियम्सन का एक्शन सवालों के घेरे में आया था। जिसके बाद उनकी गेंदबाजी पर बैन लगा दिया गया था। आईसीसी ने जांच में पाया कि विलियम्सन का एक्शन आईसीसी के गेंदबाजी मानकों के तहत 15 डिग्री के भीतर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed