NZ vs PAK: मुंह पर गेंद लगी तो एंबुलेंस से गए इमाम उल हक; कीवी खिलाड़ी के गेंद फेंकते ही मैदान में छाया अंधेरा
न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी की और 42 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। बारिश की वजह से यह मैच 42-42 ओवर का कर दिया गया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। इस मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला और इसके वीडियोज भी सामने आए हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
— urooj Jawed 🥀 (@cricketfan95989) April 5, 2025
यह भी पढ़ें: क्या होता है रिटायर्ड आउट? तिलक वर्मा से पहले कौन-कौन हुआ इसका शिकार, जानें
दरअसल, मैच के दौरान 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक मैदान पर उतरे थे। पारी के तीसरे ओवर में विलियम ओरुर्के गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर इमाम ने ऑफ साइड में खेलकर एक रन लेने की कोशिश की। नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो सीधे जाकर इमाम के हेलमेट पर लगी और गेंद हेलमेट के अंदर घुस गई। इससे इमाम घायल हो गए और हेलमेट निकालकर मुंह पर हाथ रखकर दर्द से कराहते दिखे। मेडिकल टीम ने उनका इलाज करने की कोशिश की, लेकिन वह बल्लेबाजी करने या फिर चलने की हालत में नहीं दिखे। इसके बाद मिनी एंबुलेंस बुलाकर और उसमें बैठाकर उन्हें ले जाया गया। वह रिटायर्ड हर्ट हुए और उनका बाद में कन्कशन रिप्लेसमेंट भी किया गया। तब इमाम एक ही रन बना सके थे।
𝗠𝗢𝗦𝗧 𝗨𝗻𝘂𝘀𝘂𝗮𝗹 𝗜𝗻𝗷𝘂𝗿𝘆 𝗘𝗩𝗘𝗥:
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) April 5, 2025
Throw from the Fielder got stuck in the Helmet of Imam, injuring his jaw. Prayers for him.#Imamulhaq #PAKvNZ pic.twitter.com/60UhxClj9M
Wishing Imam Ul Haq a speedy recovery—may Allah bless him with good health. Get well soon, champion! 🤲 https://t.co/QDMpHRK7vD
— Shoaib Jatt (@Shoaib_Jatt) April 5, 2025
Get well soon imam ul haq pic.twitter.com/vZNRxj9nmV
— Ibrahim (@Ibrahim___56) April 5, 2025
यह भी पढ़ें: IPL 2025: हार्दिक नहीं, तिलक के रिटायर्ड आउट होने के पीछे इस दिग्गज का था हाथ, मुंबई की हार के बाद हुआ खुलासा
इमाम की कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उस्मान खान आए और उन्होंने 17 गेंद में 12 रन की पारी खेली। वहीं, शफीक 33 रन और बाबर आजम ने 50 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान 37 रन और तैयब ताहिर 33 रन बना सके। पारी के दौरान 39वें ओवर में स्टेडियम में ब्लैक आउट हो गया। दरअसल, बारिश की वजह से इस मैच को 42 ओवर का कर दिया गया था।
39वें ओवर में जैकब डफी ने जैसे ही चौथे गेंद फेंकी और हाथ से रिलीज किया सारे फ्लड लाइट्स ऑफ हो गए और मैदान में अंधेरा छा गया। तब तैयब ताहिर स्ट्राइक पर थे और वह गेंद की लाइन से हट गए। किसी को कुछ पता नहीं चला कि गेंद कहां गई और शायद गेंद सीमा रेखा के पार चली गई थी। पांच मिनट के बाद फिर से फ्लड लाइट्स चालू हुए और खेल चालू हुआ। जैसे ही खेल चालू हुआ तो तैयब ताहिर आउट हो गए। ये दोनों घटनाएं ऐसी हैं जो किसी मैच के दौरान पहली बार देखने को मिला है।
Some Horrifying Incident 😱 at PAK vs NZ 3rd ODI Just as the bowler was about to bowl, all the lights suddenly went off. This could have turned disastrous! 📷📷💯🤗#NZvPAK https://t.co/TXj9K2n1A1
— Mayank (@Mayank_Msd) April 5, 2025
PURE DRAMA! at the Bay Oval ground where lights went off exactly the moment bowler released the ball.
— Yash💟 (@Singher_14) April 5, 2025
Very well commentated and after scene coverage.#NZvPAK #NZvsPAK pic.twitter.com/5lybqK6Jml
IPL 2025: जोश में होश खोना फिर पड़ा प्लेयर ऑफ द मैच दिग्वेश को भारी, गंवाई आधी मैच फीस; पंत पर भी लगा जुर्माना
इससे पहले न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 42 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। रिस मारियू ने 58 रन, हेनरी निकोल्स ने 31 रन. डेरिल मिचेल ने 43 रन और टिम सीफर्ट ने 26 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 59 रन बनाए। मोहम्मद अब्बास ने 11 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से आकिफ जावेद ने चार और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। फहीम अशरफ और सुफियान मुकीम को एक-एक विकेट मिला। जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड की टीम ने 43 रन से जीत हासिल की और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम किया।