क्या होता है रिटायर्ड आउट? तिलक वर्मा से पहले कौन-कौन हुआ इसका शिकार, जानें

अमर उजाला

Sat, 5 April 2025

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

आईपीएल 2025 में एक बार फिर रिटायर्ड आउट होना चर्चा में है। शुक्रवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट हुए

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

हालांकि, तिलक के रिटायर्ड आउट होने से मुंबई को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा और टीम 12 रन से मैच हार गई। यह इस सीजन मुंबई की तीसरी हार रही

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

आइए जानते हैं कि रिटायर्ड आउट क्या होता है और किन परिरस्थितियों में बल्लेबाज को ऐसा करने की इजाजत दी जाती है...

Image Credit : ANI/IPL/BCCI
बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट तब माना जाता है, जब वह अंपायर और विपक्षी टीम के कप्तान को बिना बताए और बिना उनके रजामंदी के पवेलियन लौट जाता है। आईसीसी के नियम 25.4 में बल्लेबाज को रिटायर होने को लेकर नियम बताए गए हैं। 
Image Credit : ANI/IPL/BCCI

इसके नियम 25.4.1 के मुताबिक, कोई बल्लेबाज गेंद नहीं फेंके जाने की स्थिति में कभी भी रिटायर हो सकता है। खेल शुरू होने से पहले हालांकि, अंपायर को बल्लेबाज के वापस जाने का कारण बताना होता है। इसके बाद ही अगली गेंद फेंकी जाती है। 

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

नियम 25.4.2 के मुताबिक, अगर बल्लेबाज किसी बीमारी, चोट और कोई ऐसी गंभीर परिस्थिति, जिसको दरकिनार नहीं किया जा सकता और वह खेलने में असमर्थ में होता है और पवेलियन लौट जाता है, उस स्थिति में बल्लेबाज को रिटायर्ड नॉट आउट कहा जाता है।

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

नियम 25.4.3 के मुताबिक, अगर बल्लेबाज 25.4.2 में बताए गए कारण के अलावा किसी कारण से वापस पवेलियन लौट जाता है, उस स्थिति में सिर्फ विपक्षी कप्तान की अनुमति पर ही वह बैटर बल्लेबाजी के लिए वापस क्रीज पर आ सकता है।

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

अगर विपक्षी टीम का कप्तान अनुमति नहीं देता है और उसकी बल्लेबाजी जारी नहीं रह सकती, तब उस बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट माना जाता है। 

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में काफी अंतर है। रिटायर्ड आउट में बल्लेबाज वापस नहीं आ सकता, जबकि रिटायर्ड हर्ट में बल्लेबाज बाद में बल्लेबाजी के लिए वापस मैदान पर आ सकता है। 

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

तिलक से पहले तीन और बल्लेबाज आईपीएल में इस नियम का फायदा उठा चुके हैं। आइए जानते हैं...

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

1. अश्विन इस नियम का इस्तेमाल करने वाले आईपीएल में पहले बल्लेबाज हैं। 2022 में राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने लखनऊ के खिलाफ वानखेड़े में ऐसा किया था

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

2. अथर्व तायदे ने 2023 में इस नियम का इस्तेमाल किया था। पंजाब से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ धर्मशाला में उन्होंने ऐसा किया था

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

3. गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 2023 में अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस नियम का इस्तेमाल किया था

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

4. तिलक वर्मा अब इस लिस्ट में जुड़े हैं। रिटायर्ड आउट होते वक्त वह 23 गेंद में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और मुंबई को सात गेंद में 24 रन चाहिए थे

Image Credit : ANI/IPL/BCCI

जीनियस हैं तो रमेश की भीड़ में सुरेश को खोजकर दिखाइए

अमर उजाला
Read Now