फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND Match Preview, prediction and weather of 2nd T20i at eden park auckland

गणतंत्र दिवस पर देश को जीत का तोहफा देने उतरेगी विराट सेना, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज

Sun, 26 Jan 2020 01:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Jan 2020 01:03 AM IST
सार

  • पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे
  • पहले मैच में भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी
  • ऑकलैंड के ईडन पार्क में ही खेला जाएगा दूसरा मुकाबला

विज्ञापन
NZ vs IND Match Preview, prediction and weather of 2nd T20i at eden park auckland
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के रविवार को यहां ईडन पार्क में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में विजयी एकादश में बदलाव करने की संभावना नजर नहीं आती है। अलबत्ता गेंदबाजी विभाग में कुछ बदलाव करना हैरानी भरा नहीं होगा। जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को सीरीज के पहले मुकाबले में आठ रन प्रति ओवर से कम रन दिए थे। हाईस्कोरिंग मैच में ऐसा करने वाले दोनों टीमों के वह एकमात्र गेंदबाज थे। जबकि अन्य भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी (4/53), शार्दुल ठाकुर (1/44) खर्चीले साबित हुए थे। अनुभवी शमी के अंतिम एकादश में बने रहने की उम्मीद है लेकिन ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को मौका दिया जा सकता है। ईडन पार्क के छोटे मैदान पर सैनी की अतिरिक्त तेजी ज्यादा रन भी लुटा सकती है। 

विज्ञापन


यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के संयोजन पर बना रहता है या फिर कुलदीप यादव को टीम में युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा के साथ शामिल करेगा। वाशिंगटन सुंदर के रूप में दूसरा स्पिन विकल्प भी है। अगर भारत अतिरिक्त स्पिनर उतारता है तो ऑलराउंडर शिवम दुबे तीसरे तेज गेंदबाजी का विकल्प होंगे। जडेजा और चहल ने पहले मैच में एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा चहल और कुलदीप एकदिवसीय विश्व कप समाप्त होने के बाद से एक साथ नहीं खेले हैं। 

विज्ञापन

चौथे क्रम पर श्रेयस खरे 

NZ vs IND Match Preview, prediction and weather of 2nd T20i at eden park auckland
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

बल्लेबाजी में विराट कोहली कप्तान के रूप में संतुष्ट थे कि मध्यक्रम ने दबाव में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के लिए रवानगी से पहले लगातार फेरबदल करने को लेकर चिंता बनी हुई थी जैसा कि 2019 विश्व कप से पहले वनडे टीम में हुआ था। अय्यर की फॉर्म ने उन सभी चिंताओं को समाप्त कर दिया है।

श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद में नाबाद 58 रन की पारी खेलकर अपना चौथा स्थान मजबूत कर लिया है। यह दौरे की अच्छी शुरुआत थी जिसमें टीम ने 204 रन के लक्ष्य को हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। लोकेश राहुल के विकेटकीपिंग कौशल के साथ मनीष पांडे और दुबे के बारी-बारी मैच फिनिश करने की जिम्मेदारियां निभाने से भारत का टी-20 बल्लेबाजी लाइन-अप संतुलित लगता है।

सितंबर से श्रेयस का टी-20 में प्रदर्शन

NZ vs IND Match Preview, prediction and weather of 2nd T20i at eden park auckland
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस अय्यर ने लंबे इंतजार के बाद मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया और चौथे स्थान पर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए तेजी से रन बनाए।

 
मैच पारी औसत अर्धशतक स्ट्राइक रेट रन
12 11 34.14 02 154.19 239


 
विज्ञापन

गलती से सबक लेंगे मेजबान 

NZ vs IND Match Preview, prediction and weather of 2nd T20i at eden park auckland
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media

न्यूजीलैंड की टीम महसूस कर रही होगी कि उसका कुल स्कोर 10-15 रन कम रह गया और साथ ही मैदान में गंवाए मौकों से मेहमान बल्लेबाजों ने फायदा उठाया। न्यूजीलैंड को अगर तीन दिन के अंदर भारत की 2-0 की बढ़त को रोकना है तो उन्हें संभलना होगा। भारत ने फरवरी 2019 में भी यहां जीत हासिल की थी, हालांकि तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के वही अंतिम एकादश उतारने की उम्मीद है। 

मौसम का हाल

NZ vs IND Match Preview, prediction and weather of 2nd T20i at eden park auckland
टीम इंडिया - फोटो : social media

ऑकलैंड के ईडन पार्क का मौसम सुहाना रहेगा, हालांकि हल्के बदल छाए रहेंगे और तेज रफ़्तार से हवा भी चलेगी। स्टेडियम के छोटे होने की वजह से एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हवा की वजह से मदद भी मिल सकती है।

टीमें इस प्रकार हैं

NZ vs IND Match Preview, prediction and weather of 2nd T20i at eden park auckland
ind vs nz

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर। 
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्कॉट कुगेलेजिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रुस, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed