फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs AFG T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi

NZ vs AFG Playing-11 : अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को उलटफेर से बचना होगा, जीत से करना चाहेगी शुरुआत

Fri, 07 Jun 2024 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

NZ vs AFG Playing 11, T20 World Cup 2024 : कई बार बड़ी टीमों को चौंका चुकी अफगानिस्तान की नजरें न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर करने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम विरोधी टीम को हलके में लेने की गलती नहीं करेगी।

विज्ञापन
NZ vs AFG T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केन विलियमसन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड की टीम का शनिवार को अफगानिस्तान से सामना होगा। राशिद खान की कप्तानी वाली टीम ने पहले मैच में युगांडा पर एकतरफा जीत के साथ टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। कई बार बड़ी टीमों को चौंका चुकी अफगानिस्तान की नजरें न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर करने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम विरोधी टीम को हलके में लेने की गलती नहीं करेगी। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तैयारियों पर पड़ा है असर 
बारिश के कारण अभ्यास सत्र रद्द होने से न्यूजीलैंड की तैयारी पर असर पड़ा है। उसे पहले दो मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से खेलना है। अफगानिस्तान की टीम ने यहां पहला मैच जीता है और हालात से अच्छी तरह वाकिफ हो गई है। न्यूजीलैंड की ताकत हालांकि आईसीसी टूर्नामेंटों में हालात के अनुरूप तुरंत ढलना रही है और टीम पिछले कुछ साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन ग्रुप में है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-सी में शामिल है जिसमें जिसमें दो बार की चैंपियन और सह मेजबान वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी टीमें हैं। यह ग्रुप कठिन है क्योंकि प्रत्येक ग्रुप में सिर्फ दो ही टीमें सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। ऐसे में इस ग्रुप की कोई टीम अन्य टीमों के हलके में नहीं ले सकती है। न्यूजीलैंड के पास अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा फिन एलेन और रचिन रवींद्र जैसे युवा खिलाड़ी भी है। कागजों पर कीवी टीम बेहद मजबूत लग रही है जिसके पास बल्लेबाजी में गहराई और गेंदबाजी में विविधता है। नई गेंद ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे जिनका साथ देने के लिए लॉकी फर्ग्युसन और टिम साउथी हैं। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनेर ने भी वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका इकॉनोमी रेट 5.5 रहा है। 
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चापमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर,     टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी। 

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदिन नईब, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजिबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed