{"_id":"6988169f4e0df64e4503c7dd","slug":"nz-vs-afg-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-group-d-new-zealand-vs-afghanistan-t20i-match-updates-today-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया, गुलबदिन पर भारी पड़े सीफर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया, गुलबदिन पर भारी पड़े सीफर्ट
Sun, 08 Feb 2026 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:25 PM IST
सार
New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड ने ग्रुप डी के मुकाबले में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन
टिम सीफर्ट
- फोटो : IANS
विस्तार
सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट के अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को ग्रुप डी के मुकाबले में पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने इस तरह टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। अफगानिस्तान ने गुलबदिन नईब के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच के हीरो सीफर्ट रहे।
विज्ञापन
सीफर्ट ने न्यूजीलैंड को संभाला
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत झटकों के साथ हुई। दूसरे ओवर में मुजीब उर रहमान ने लगातार दो विकेट लेकर कीवियों के बैकफुट पर ला दिया। फिन एलन एक और रचिन रवींद्र शून्य पर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद मोर्चा टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्स इस दौरान 25 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, सीफर्ट ने 42 गेंदों पर 65 रनों की दमदार पारी खेली जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका मार्क चापमैन के रूप में लगा जो 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। फिर डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए जीत की औपचारिकता को पूरा किया। मिचेल 14 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैंटनर ने आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 17 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान को दो विकेट मिले, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई, राशिद खान और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली।
अफगानिस्तान ने पावरप्ले में गंवाए दो विकेट
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत की। दोनें ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। हालांकि, पावरप्ले खत्म होने से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। फर्ग्यूसन ने इब्राहिम जादरान को आउट किया जो 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फर्ग्यूसन ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज को बोल्ड किया। गुरबाज ने 22 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।

सेदिकुल्लाह-गुलबदिन के बीच साझेदारी
पावरप्ले में ही दो विकेट गिरने के बाद सेदिकुल्लाह और गुलबदिन नईब ने शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। गुलबदिन ने 29 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद ही सेदिकुल्लाह अपना विकेट गंवा बैठे। सेदिकुल्लाह 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदिन ने इसके बाद भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन रचिन रवींद्र की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। गुलबदिन 35 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए।

अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान के लिए इनके अलावा दारविश रसूली ने 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अजमातुल्लाह ओमरजई ने सात गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।

अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अफगानिस्तान ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों को मौका दिया। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे और काइल जैमिसन नहीं खेले।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशाम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।