फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: रवि शास्त्री ने विराट कोहली की रनों की भूख पर कही यह बात

Wed, 22 Nov 2017 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
Nothing is impossible for virat kohli says coach ravi shastri

भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्‍त्री ने विराट कोहली की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने आसमान को भी अपने दायरे में बांध दिया है। वह अद्भुत क्रिकेटर हैं। शास्‍त्री ने कहा कि वह कोलकाता में विराट कोहली के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।    




 

Nothing is impossible for virat kohli says coach ravi shastri
विराट कोहली - फोटो : BCCI
रवि शास्‍त्री ने कहा कि विराट कोहली एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। उनके आकर्षक शॉट उन्हें क्रिकेट की दुनिया में एक अलग दर्जा देते हैं। वह कुछ भी कर सकते हैं। मैं उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। कोलकाता में एक प्रमोशनल इवेंट से इतर शास्‍त्री ने कहा कि कोहली के रनों की भूख और उनकी अर्धशतक को शतक में बदलने की कला लाजवाब है।
Nothing is impossible for virat kohli says coach ravi shastri
विराट कोहली
शास्‍त्री ने कहा कि कोलकाता टेस्ट में बारिश और मौसम के दबाव के बीच टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई थी। लेकिन विराट कोहली ने अपने स्वभाव के अनुसार क्रिकेट खेलते हुए टीम को टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर ला दिया। ऐसी क्षमता बहुत कम क्रिकेटरों में देखने को मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nothing is impossible for virat kohli says coach ravi shastri
विराट कोहली
उल्लेखनीय है कि कोहली कोलकाता की पहली पारी में 0 पर आउट हो गए ‌थे। लेकिन‌ दूसरी पारी में उन्होंने जुझारू शतक लगाते हुए टीम को जीत के नजदीक ला खड़ा किया। विकेटों के पतन के बीच कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम इं‌डिया को संकट से निकाला। कोहली ने 18 वां शतक लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50 वां शतक पूरा किया। कोहली ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय तथा दुनिया में आठवें बल्लेबाज हो गए हैं।  
विज्ञापन
Nothing is impossible for virat kohli says coach ravi shastri
विराट कोहली - फोटो : twitter
अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों की बात की जाए तो कोहली आठवें नंबर परा आ गए हैं। उनसे आगे ब्रायन लारा (53), महेला जयवर्धने (54), हाशिम अमला (54), जैक कैलिस (62), कुमार संगकारा (63), रिकी पोंटिंग (71) और दिग्गज सचिन तेंदुलकर (100) हैं।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed