फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   no rest for aussies after humiliating defeat in hyderabad says micky arthur

बौखलाए कोच, कंगारुओं को नहीं करने दिया आराम

Wed, 06 Mar 2013 04:52 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Mar 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
no rest for aussies after humiliating defeat in hyderabad says micky arthur

भारत में लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार मिलने से ऑस्ट्रेलिया के कोच और कप्तान ने टीम को जमकर डांट लगाई है। हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच मिकी ऑर्थर ने खिलाड़ियों के होटल जाने पर रोक लगा दी और उन्हें जमकर अभ्यास करने की हिदायत दी।

विज्ञापन


दूसरे मैच में पारी और 135 रनों से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य उदास होकर होटल लौटने की तैयारी कर रहे थे। तभी कोच मिकी ऑर्थर खिलाड़ियों के बीच आए और कड़क आवाज में कहा, 'होटल जा कर आराम करने का ख्याल मन से निकाल दें और पिच पर प्रैक्टिस करें।'
विज्ञापन


कोच की इस डांट का ही नतीजा था कि मैच खत्म होने के बाद हैदराबाद की पिच पर मिचेल जॉनसन गेंदबाजी करते देखे गए। टीवी पर भी जॉनसन को अभ्यास करते दिखाया गया। उम्मीद की जा रही है कि 14 मार्च से मोहाली में होने वाले तीसरे टेस्ट में अनुभवी मिचेल जॉनसन को आजमाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed