{"_id":"5d6d49608ebc3e93b31a4efe","slug":"nitin-menon-set-to-become-62nd-indian-test-umpire","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में करेंगे डेब्यू, ऐसा करने वाले होंगे 62वें अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में करेंगे डेब्यू, ऐसा करने वाले होंगे 62वें अंपायर
विज्ञापन
अंपायर नितिन मेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंपायर नितिन मेनन अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 27 नवंबर को देहरादून में होने वाले टेस्ट मैच में पदार्पण करेंगे। मेनन मैच में मैदानी अंपायर होंगे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश पैनल के अंपायर बने थे। टेस्ट फॉर्मेट में अंपायरिंग करने वाले वह 62वें अंपायर होंगे।
विज्ञापन
अंडर-16, अंडर-19, अंडर- 23 और लिस्ट ए मैचों में मध्यप्रदेश की नुमाइंदगी कर चुके नितिन ने 2006 में बीसीसीआई का अखिल भारतीय अंपायरिंग इम्तिहान पास किया। वह 2007-08 सत्र से घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं। नितिन अब तक 57 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा 22 वनडे, नौ टी20 और 40 आईपीएल मैचों में अंपायर रह चुके हैं।
विज्ञापन