फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nigeria register historic win over New Zealand in Women's U19 T20 World cup match report and result

Women's U19 T20 WC: नाइजीरिया ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को हराया

Mon, 20 Jan 2025 02:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jan 2025 02:00 PM IST
सार

बारिश के कारण मैच 13-13 ओवर का कराया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया ने 13 ओवर में छह विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 63 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Nigeria register historic win over New Zealand in Women's U19 T20 World cup match report and result
महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

पहली बार टी20 विश्व कप में खेल रही नाइजीरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में दो रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मैच में दोनों ही टीमें 70 रन भी नहीं बना सकीं। बारिश के कारण मैच 13-13 ओवर का कराया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया ने 13 ओवर में छह विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 63 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

आखिरी ओवर में नौ रन नहीं बना सकी कीवी टीम
नाइजीरिया को कम स्कोर पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 12 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 57 रन बना लिए थे और उसे जीत दर्ज करने के लिए एक ओवर में नौ रन की जरूरत थी। नाइजीरिया के लिए अंतिम ओवर डालने लिलियन उदेह आईं और उन्होंने पहली चार गेंदों पर चार रन दिए। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया, जबकि अंतिम गेंद पर दो रन बने और कप्तान ताश वाकेलिन तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदेह (19) और कप्तान लकी पीएटी (18) ही नाइजीरिया के लिए दोहरे अंक में रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जबकि अनिका न्यूजीलैंड के लिए शीर्ष स्कोरर रहीं जिन्होंने 19 रन बनाए। नाइजीरिया ऐसा देश है जहां फुटबॉल और एथलेटिक्स के प्रति दीवानगी अधिक है, लेकिन नाइजीरिया की महिलाओं की युवा टीम ने देश में क्रिकेट की प्रति रुचि जगाई है। नाइजीरिया पश्चिमी अफरीकी क्षेत्र का पहला देश है जिसने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया और ग्रुप सी के मैच में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश की टीम को मात दी। 
विज्ञापन

नाइजीरिया का इससे पहले सामोआ के साथ शनिवार को होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी मौसम ने नाइजीरिया का साथ नहीं दिया और मुकाबला 13 ओवर का ही संभव हो सका। लेकिन कम स्कोर वाले मैच में नाइजीरिया की टीम जीत हासिल करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed