फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nidahas trophy second t20 team india predict eleven

Nidahas Trophy: दबाव में हैं कप्तान रोहित, बांग्लादेश के खिलाफ टीम में कर सकते हैं बड़े बदलाव

Thu, 08 Mar 2018 11:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
nidahas trophy second t20 team india predict eleven
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

निदाहास टी-20 ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में गुरुवार शाम सात बजे खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन श्रीलंका से हार के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में नहीं आंकेगी।

विज्ञापन


पिछले मैच में शिखर धवन के अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। इस मैच में शिखर धवन (90) के अलावा सुरेश रैना (1), मनीष पांडे (37) और युवा ऋषभ पंत (23), दिनेश कार्तिक (13) और कप्तान रोहित शर्मा (0) के स्कोर पर मैदान से चलते बने।
विज्ञापन


टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अच्छे स्पैल किए। वॉशिंगटन सुंदर (4-28-2) ने यजुवेंद्र चहल (4-37-2) के साथ मिलकर सफलताएं तो हासिल कीं लेकिन वह टीम को जीतने के लिए काफी नहीं था। वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (3.3-42-0) और जयदेव उनाडकट (3-35-1) पहले मुकाबले में बेअसर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

nidahas trophy second t20 team india predict eleven
टीम इंडिया - फोटो : bcci

पहला मैच गंवाने के बाद अब फैंस को इंतजार है कि बांग्लादेश के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। वैसे तो रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद टीम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

अगर बदलाव हुआ तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लोकेश राहुल और ऑलराउंडर क्रिकेटर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। बता दें कि अक्षर पटेल को इस दौरे पर बतौर स्पिन गेंदबाज लाया गया है। अगर इस मैच में केएल राहुल की वापसी होती है तो वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल और अक्षर पटेल को मौका मिलता है तो पिछले मैच में खेलने वाले किन्हीं दो खिलाड़ियों को बाहर बैठाया जा सकता है।

इसमें सुरेश रैना, दीपक हुड्डा और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों के नाम भी हो सकते हैं। वहीं पिछले में मैच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने काफी निराश किया है। ऐसे में कप्तान रोहित  शर्मा शायद उन्हें बाहर बिठाकर युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक मौका दे सकते हैं।

nidahas trophy second t20 team india predict eleven
टीम इंडिया
टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्रा सिंह चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मुहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)।

बांग्लादेश : महम्मदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरूल काएस, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), सब्बीर रहमान, मुश्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तस्कीन अहमद, अबु हैदर, अबु जाएद, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नुरुल हसन, मेंहदी हसन, लिंटन दास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed