फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Newly appointed T20 Captain Suryakumar yadav said that he will like to leading before match against sri lanka

IND vs SL: कप्तानी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, टी20 में रोहित का उत्तराधिकारी बनने पर कही ये बात

Fri, 26 Jul 2024 06:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Jul 2024 06:34 PM IST
सार

भारतीय टीम के टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनकी जगह सूर्यकुमार को कप्तान ने किया गया। उन्हें हार्दिक पांड्या पर प्राथमिकता दी गई जिन्हें पहले टी20 टीम की कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था।

विज्ञापन
Newly appointed T20 Captain Suryakumar yadav said that he will like to leading before match against sri lanka
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के नवनियुक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप की कप्तानी मिलने पर अपनी राय रखी। सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने मैदान पर नेतृत्व करने का पूरा लुत्फ उठाया और कई वर्षों में अलग-अलग कप्तानों की अगुआई में खेलते हुए काफी कुछ सीखा है। 
विज्ञापन

रोहित की जगह मिली थी कमान 
भारतीय टीम के टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनकी जगह सूर्यकुमार को कप्तान ने किया गया। उन्हें हार्दिक पांड्या पर प्राथमिकता दी गई जिन्हें पहले टी20 टीम की कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था। सूर्यकुमार अब श्रीलंका दौरे से नई भूमिका की शुरुआत करेंगे। सूर्यकुमार पहले भी कई मौकों पर टीम की कमान संभाल चुके हैं। नए कप्तान सूर्यकुमार और नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी में भारतीय टी20 टीम नए दौर की शुरुआत करेगी। सूर्यकुमार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से 2014 में गंभीर की अगुआई में आईपीएल में खेल चुके हैं और इन दोनों के आपस में काफी अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर के साथ रिश्तों पर क्या बोले सूर्यकुमार?
सूर्यकुमार ने बीसीसीआई टीवी से कहा, भले ही मैं कप्तान नहीं था लेकिन मैंने हमेशा मैदान पर नेतृत्वकर्ता की भूमिका का लुत्फ उठाया है। मैंने हमेशा अलग-अलग कप्तानों से काफी कुछ सीखा है। यह अच्छा एहसास और बड़ी जिम्मेदारी है। यह रिश्ता काफी खास है क्योंकि मैं 2014 में केकेआर की तरफ से गंभीर के नेतृत्व में खेल चुका हूं। यह विशेष था क्योंकि वहीं से मुझे मौके मिले थे। हमारा रिश्ता अब भी मजबूत है। गंभीर जानते हैं कि मैं कैसे काम करता हूं और जब मैं अभ्यास सत्र में आता हूं तो मेरी मानसिकता क्या होती है। मैं यह भी जानता हूं कि वह कोच के रूप में कैसे काम करने की कोशिश करते हैं। यह सब हमारे बीच के प्यारे रिश्ते से जुड़ा है और मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि यह कैसे आगे बढ़ता है। 
विज्ञापन

विनम्र बने रहना चाहते हैं सूर्यकुमार 
सूर्यकुमार ने कहा कि एक कप्तान के रूप में वह विनम्र बने रहना चाहते हैं क्योंकि वह क्रिकेट को सिर्फ एक खेल के रूप में देखते हैं, न कि जीवन के रूप में। उन्होंने कहा, इस खेल से मैंने जो सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है वह यह है कि आप कुछ हासिल करने के बाद या अच्छा प्रदर्शन न करने के बाद भी कितने विनम्र रहते हैं। मैंने सीखा है कि आप मैदान पर जो कुछ करते हैं आपको उसे वहीं छोड़ देना चाहिए। यह आपकी जिंदगी नहीं है, यह आपकी जिंदगी का एक हिस्सा है। जिंदगी में संतुलन बनाना जरूरी होता है। अगर आप अच्छे इंसान हैं, तो सब कुछ अच्छा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed