फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zeland Cricket Team player Violation of bio bubble rules before Icc world test championship final 2021

WTC Final: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले बायो-बबल नियम तोड़ रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, भारत ने की आईसीसी से शिकायत

Wed, 16 Jun 2021 11:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 16 Jun 2021 11:49 AM IST
सार

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बायो-बबल नियमों को तोड़ रहे हैं। भारतीय टीम प्रबंधन ने इस पर एतराज जताया और आईसीसी से शिकायत की। भारत और न्यूजीलैंड बीच 18 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा। 

विज्ञापन
New Zeland Cricket Team player Violation of bio bubble rules before Icc world test championship final 2021
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @BLACKCAPS

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इंग्लैंड की धरती पर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। फाइनल से पहले दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनो टीमों के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 जून से साउथैम्पन में शुरू होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल होने में दो दिन बाकी हैं ऐसे में एक बड़ा मुद्दा सामने आया है। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाड़ी तोड़ रहे बायो-बबल नियम

भारतीय टीम प्रबंधन ने दरअसल न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़यों के गोल्फ कोर्स जाने पर बायो-बलल प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कीवी टीम के छह खिलाड़ी पास के गोल्फ कोर्स में गए थे, जबकि भारतीय खिलाड़ी और उनके परिवार होटल में ही थे। 
विज्ञापन


भारत ने की आईसीसी से शिकायत

रिपोर्ट की मानें तो कीवी टीम खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टिम साउदी, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर और फीजिए टॉमी सिमसेक 15 जून (मंगलवार) की सुबह गोल्फ कोर्स गए थे। भारतीय टीम प्रबंधन ने इसके बारे में आईसीसी को जानकारी दी और कहा कि टीम इस काम को बायो-बबल नियमों का उल्लंघन मानती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के एक सदस्य के मुताबिक, खिलाड़ियों और उनके परिवार को फ्लोर से मैदान में जाने के अलावा बाहर नहीं निकलने को कहा था, लेकिन आज सुबह मुझे पता चला कि न्यूजीलैंड टीम के छह खिलाड़ी गोल्फ कोर्स गए। 


आईसीसी की प्रतिक्रिया

भारत की इस शिकायत पर आईसीसी ने कहा, इससे बायो-बबल प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है। अब टीम इंडिया भी अपना क्वारंटीन पूरा कर चुकी है वह भी बायो-बबल के अंदर रहकर कुछ भी कर सकती है जिसमें गोल्फ खेलना भी शामिल है। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed