फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealand whitewashed SL In test series.

एक और जीत के साथ न्यूजीलैंड ने कर दिया क्लीन स्वीप

Wed, 07 Jan 2015 03:30 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
New zealand whitewashed SL In test series.

मेजबान न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप कर दिया है।

विज्ञापन


किवी टीम ने विलिंगटन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 193 रनों से हराकर क्लीन स्वीप करने का कारनामा कर दिखाया। इस जीत के साथ ही मार्च, 2013 में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद उसने एक भी सीरीज नहीं गंवाई है। तब से लेकर न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में अपने घर में भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को हराया।

उसने इस दौरान कैरेबियाई देश को उसके घर में भी हराया। इसके अलावा किवीज ने बांग्लादेश के साथ उसके घर में और पाकिस्तान के साथ यूएई में सीरीज बराबरी पर खत्म कराया।
विज्ञापन


मेजबान न्यूजीलैंड की यह जीत इस मायने में बेहद खास है क्योंकि वह श्रीलंका के हाथों पहली पारी के आधार पर एक पारी और 135 रनों से पिछड़ गई थी लेकिन इसके बाद उसने दूसरी पारी में वापसी करते हुए जोरदार जीत दर्ज करा लिया। पहला टेस्ट मैच उसने 8 विकेट से जीता था। पिछले साल फरवरी से न्यूजीलैंड की 10 टेस्ट मैचों में से 7वीं जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देश अब 7 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी, जो 10 जनवरी से शुरू हो रही है।

जो चाहिए थे वो श्रीलंका को नहीं मिला

New zealand whitewashed SL In test series.

मेहमान श्रीलंका ने 390 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पारी एक विकेट पर 45 रन से आगे बढ़ाया लेकिन पूरी टीम 196 रन बनाकर आउट हो गई।

यह मैच बेहद दिलचस्प रहा था, खेल के पहले दिन कुल 15 विकेट गिर गए। पहले दिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम 221 रन पर आउट हो गई थी। इसी दिन श्रीलंका ने भी 78 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। हालां‌कि कुमार संगकारा ने अगले दिन 203 रनों की पारी खेल डाली और श्रीलंका को मजबूत स्थिति में डाल दिया, लेकिन टीम इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सकी और पहली पारी में 356 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि पहली पारी के आधार पर उसे 135 रनों की बढ़त हासिल हुई।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन और बीजे वाल्टिंग के बीच छठे विकेट के लिए हुई अविजित 365 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर वापसी करते हुए मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। विलियम्सन ने नाबाद 242 और वाल्टिंग ने 142 रनों की पारी खेली। विलियम्सन का यह पहला दोहरा शतक है। दो बेहतरीन ‌पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 524 रनों पर घोषित कर दी।

इस तरह से श्रीलंका को जीत के लिए 390 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन श्रीलंका को मैच बचाने के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी ‌जो उसे इस पारी में नहीं मिली और टीम टी-ब्रेक से काफी पहले 196 रन पर आउट हो गई। मार्क क्रेग के 4 विकेटों ने भी श्रीलंका की हालत बेहद खराब कर दी। बाकी रही-सही कसर ट्रेंट बॉल्ट और डग ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट निकालकर पूरी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed