फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand vs Pakistan: Sarfaraz Ahmed, Hussain Talat recalled to T20I squad

NZvsPAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाक टी-20 टीम का एलान, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

Sun, 06 Dec 2020 03:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Dec 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
New Zealand vs Pakistan: Sarfaraz Ahmed, Hussain Talat recalled to T20I squad
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद और आलराउंडर हुसैन तलत की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए रविवार को पाकिस्तान की 18 सदस्यीय टीम में वापसी हुई।

विज्ञापन


तलत ने अपना पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय पिछले साल फरवरी में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था जबकि पूर्व कप्तान सरफराज ने जिंबाब्वे के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहने के बाद टीम में दोबारा जगह बनाई है।
विज्ञापन



मुख्य कोच मिसबाह उल हक और कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान शाहीन्स के कोच इजाज अहमद के साथ सलाह मशविरे के बाद टीम को अंतिम रूप दिया। इजाज ने भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 17 दिसंबर से वानगेराई में होने वाले चार दिवसीय मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिसबाह ने बयान में कहा, 'टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए हमने उस टीम को बरकरार रखा है जो पिछले कुछ समय से साथ खेल रही है। टीम में युवा, प्रतिभावान और शीर्ष स्तर का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं जो टीम में अपनी जगह पक्की करने और अपना नाम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

पाकिस्तान और पाकिस्तान शाहीन्स की टीम के क्राइस्टचर्च में 14 दिन का पृथकवास पूरा होने के बाद मंगलवार को क्वीन्सटाउन रवाना होने का कार्यक्रम है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद इमाद वसीम बिग बैश लीग में खेलने के लिए 23 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे जबकि मोहम्मद हफीज 24 दिसंबर को पाकिस्तान रवाना होंगे। टी-20 टीम में जगह नहीं बना पाने वाले पाकिस्तान की टेस्ट टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान शाहीन्स टीम के साथ टेस्ट क्रिकेट की तैयारी करेंगे।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हैदर अली, हारिस राऊफ, हुसैन तलत, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद मुसा खान, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान कादिर और वहाब रियाज।

पाकिस्तान शाहीन्स टीम: रोहेल नजीर (कप्तान), आबिद अली, अमद बट, अजहर अली, दानिश अजिज, फवद आलम, हारिस सोहेल, इमाद उल हक, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर, जाफर गौहर और जीशान मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed