फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealand vs pakistan: Ross Taylor dropped from Kiwis squad for home T20 series

न्यूजीलैंड ने दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम से बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है पूरा स्क्वॉड

Sat, 12 Dec 2020 05:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
New zealand vs pakistan: Ross Taylor dropped from Kiwis squad for home T20 series
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की 18 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि केन विलियमसन पितृत्व अवकाश से लौटकर तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे और तीसरे मुकाबले में कप्तानी करेंगे। टीम में 36 साल के टेलर के अलावा चोटिल तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को भी शुक्रवार से ऑकलैंड में शुरू हो रही श्रृंखला के लिए टीम से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विश्राम करने वाले ट्रेंट बोल्ट के अलावा टिम साउदी, काइल जैमीसन और डेरिल मिशेल भी दूसरे और तीसरे मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर, बल्लेबाज मार्क चैपमैन और हरफनमौला डग ब्रेसवेलर सिर्फ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम का हिस्सा होंगे। चयनकर्ता गेविन लार्सन के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 और नौ बनाने वाले टेलर का फार्म दूसरे खिलाड़ी की तरह बेहतर नहीं है। टेलर ने 102 मैचों (टी-20 अंतरराष्ट्रीय) में 26.15 की औसत से 1909 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड टीम पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए:

मिशेल सेंटनर (कप्तान), टॉड एस्टल, डग ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर। दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टोड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, डेवॉन कॉनवे, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed